7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यनीतीश कुमार अगर तेजस्वी के साथ गए तो मांझी भी छोड़ देंगे...

नीतीश कुमार अगर तेजस्वी के साथ गए तो मांझी भी छोड़ देंगे BJP का साथ: सूत्र

Published on

पटना

5 अगस्त को ही NBT बिहार ने अपने सूत्रों के हवाले से आप तक ये खबर पहुंचाई थी कि बिहार में NDA सरकार बस अब कुछ दिन की ही मेहमान है। इसके बाद टीम ने इससे जुड़े सारे तथ्यों को आपके सामने रखा और हर खबर से सबसे पहले वाकिफ कराया। अब बिहार की टीम आपको एक और बड़ी खबर दे रही है। बिहार में नीतीश कुमार के बाद जीतन राम मांझी भी बीजेपी को झटका देने के लिए तैयार बैठे हैं। हमारे टॉप सूत्रों ने हमे जो जानकारी दी है उसके मुताबिक बिहार में सियासी संकट के बीच पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने अपना स्टैंड क्लियर कर लिया है।

बिहार में बीजेपी को एक और झटका
नीतीश के NDA के साथ नाता तोड़ने के ऐलान से पहले बीजेपी के लिए एक बड़ा झटका है। क्योंकि सरकार में तीन पार्टियों के ही मंत्री शामिल हैं जिसमें बीजेपी, जेडीयू और हम है। नीतीश के तेजस्वी के साथ जाने की सूरत में जीतन राम मांझी भी उनके साथ हो लेंगे। यानि HAM सरकार बदलने की सूरत में महागठबंधन का हिस्सा होगा। विश्वस्त सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है। अगर ऐसा हुआ तो विधायकों के समीकरण के हिसाब से NDA में बीजेपी अकेली पार्टी रह जाएगी।

बिहार बीजेपी ने खुद को विपक्ष में बैठने के लिए किया तैयार
इसी बीचएक वरिष्ठ बीजेपी सूत्र ने हमें बताया कि ‘हम जानते थे कि नीतीश कुमार, हमेशा से एक अतिवादी, कम संख्या होने के बावजूद गठबंधन में अपनी पार्टी के प्रभुत्व को बढ़ाना चाहते थे। हमें ये आशंका पहले से थी कि वो और कुछ सहयोगी पार्टियां हमेशा आरजेडी के साथ महागठबंधन में वापस जाना चाहती थीं। लेकिन उनसे इतनी तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद नहीं थी। निश्चित रूप से इस बिंदु पर तो नहीं कि हमने उन्हें पूरा सम्मान दिया।’

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....