12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeराज्य'बिहार में राजद की सरकार बनी तो 100 प्रतिशत डोमिसाइल लागू करेंगे',...

‘बिहार में राजद की सरकार बनी तो 100 प्रतिशत डोमिसाइल लागू करेंगे’, तेजस्वी यादव का बड़ा वादा

Published on

नई दिल्ली,

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर उनकी पार्टी इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद सत्ता में आती है तो बिहार में “100 प्रतिशत मूल निवास (डोमिसाइल) ” नीति लागू की जाएगी.पूर्व उपमुख्यमंत्री पटना के मिलर हाई स्कूल में युवा राजद द्वार आयोजित “युवा चौपाल” कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जहां उन्होंने राज्य के लोगों के बीच सरकारी नौकरियों के प्रति रूझान को देखते हुए कई वादे किए.

जब तेजस्वी यादव ने लोगों से पूछा, “क्या बिहार में मूल निवास नीति होनी चाहिए?” इस पर, भीड़ ने ‘‘हां” कहा, तो राजद नेता ने कहा, ‘‘हम राज्य के युवाओं के हितों की रक्षा के लिए सौ प्रतिशत मूल निवास नीति लाएंगे. बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि निकटवर्ती झारखंड में सौ प्रतिशत मूल निवास नीति लागू करने के प्रयास तकनीकी कारणों से विफल हो गए लेकिन मैंने कई न्यायविदों से इस मामले पर चर्चा की है और हमने इसका समाधान खोज लिया है.”

नीतीश पर तंज
युवा नेता ने आरोप लगाया कि 74 वर्षीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार “थके हुए हैं और उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए” और उनकी सहयोगी भाजपा “आरक्षण खोर को वैसे ही खा जाती है जैसे आदमखोर खा जाते हैं.” यह विश्वास व्यक्त करते हुए कि राजद के नेतृत्व वाला महागठबंधन राज्य में अगली सरकार बनाएगा, यादव ने कहा, “हम एक युवा आयोग का गठन करेंगे. पहली कैबिनेट बैठक में आवश्यक मंजूरी दी जाएगी.”

उन्होंने कहा, “हमारे आग्रह पर ही सरकारी विभागों में बड़े पैमाने पर भर्तियां शुरू हुई हैं. यह प्रक्रिया तब शुरू हुई जब हम सत्ता में थे. हमारी अपनी सरकार बनने पर हम और अधिक लाभ प्रदान करेंगे. इसलिए मैं घोषणा करता हूं कि हम प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फॉर्म प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को दिए जाने वाले शुल्क को माफ कर देंगे. उम्मीदवारों का वाहन व्यय, जिन्हें अक्सर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, सरकार द्वारा वहन किया जाएगा.”

बड़ा चुनावी वादा
उन्होंने यह भी कहा कि अगर सत्ता में आए तो राजद वंचित जातियों के लिए कोटे में की गई बढ़ोतरी को “बहाल” करने की कोशिश करेगा, जिसे पटना हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है. यादव ने दावा किया कि पिछले कुछ चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी राजद के पास “सबसे अधिक युवा सांसद और विधायक हैं और इसलिए वह बिहार की युवा आबादी की आकांक्षाओं के प्रति सबसे अधिक सजग है”.

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

राजस्थान आवासन मंडल की 255वीं बैठक: आमजन के लिए किफायती आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व तथा नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर...

चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान ने 335 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के 'मिशन रोजगार' के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को...