5.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यसैनिटरी पैड को लेकर छात्रा के सवाल पर IAS बोलीं- फिर तो...

सैनिटरी पैड को लेकर छात्रा के सवाल पर IAS बोलीं- फिर तो निरोध भी देना पड़ेगा फ्री

Published on

पटना

बिहार के एक सीनियर आईएएस अधिकारी का वीडियो वायरल हो रहा है। अजब-गजब बयान के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक कार्यक्रम में एक स्कूली छात्रा ने कहा कि क्या सरकार 20-30 रुपये का सेनेटरी पैड नहीं दे सकती? लड़की के सवाल के जवाब में सीनियर महिला आईएएस अधिकारी ने कहा कि 20-30 रुपये का सेनेटरी पैड दे सकते हैं। कल को जींस-पैंट दे सकते हैं, परसों जूते क्यों नहीं दे सकते हैं? आईएएस अधिकारी हरजोत कौर आगे कहती हैं कि जब परिवार नियोजन की बात आएगी तो कल को कंडोम लोग मांगने लगेंगे। वो भी दे सकते हैं।

दरअसल, महिला एवं बाल विकास निगम, यूनिसेफ, सेव द चिल्ड्रेन और प्लान इंटरनेशनल ने ‘सशक्त बेटी, समृद्ध बिहार: टुवर्ड्स एन्हान्सिंग द वैल्यू ऑफ गर्ल चाइल्ड’ विषय पर एक वर्कशॉप का आयोजन किया था। इस वर्कशॉप में एक लड़की ने पूछा कि क्या सरकार 20-30 रुपये का सेनेटरी पैड नहीं दे सकती? इस पर महिला एवं बाल विकास निगम की अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरजोत कौर बम्हरा ने विवादित जवाब दिया।

‘कल को कंडोम भी लोग मांगने लगेंगे’
हरजोत कौर बम्हरा ने कहा कि 20-30 रुपये का सेनेटरी पैड दे सकते हैं। कल को जींस-पैंट दे सकते हैं, परसों जूते क्यों नहीं दे सकते हैं? आईएएस अधिकारी आगे कहती हैं कि जब परिवार नियोजन की बात आएगी तो कल को कंडोम भी लोग मांगने लगेंगे, तो वो भी देंगे। आईएएस अधिकारी के जवाब का काउंटर करते हुए छात्रा कहती है कि लोगों के वोट से सरकार बनती है। इस पर अधिकारी ने कहा कि यह मूर्खता की पराकाष्ठा है। वोट मत करो। पाकिस्तान जाओ। पाकिस्तान वाली टिप्पणी पर छात्रा ने कहा कि मैं भारतीय हूं। मैं पाकिस्तान क्यों जाऊं? आगे महिला अधिकारी कहती हैं कि क्या आप पैसे और सेवाओं के लिए वोट करते हैं? सीनियर आईएएस अधिकारी और छात्रा के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। आईएएस अधिकारी के जवाब से हर कोई हैरान है।

‘बहुत सी चीजें मांगते रहेंगे, तो कैसे काम चलेगा?’
वहीं, कार्यक्रम में एक लड़की ने कहा कि स्कूल का शौचालय टूटा है। अक्सर लड़के भी घुस जाते हैं। शौचालय न जाना पड़े, इसलिए कम पानी पीते हैं। इस पर हरजोत कौर ने जो जवाब दिया, उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने कहा कहा कि यह बताओ, तुम्हारे घर में अलग से शौचालय है। अगर आप अलग-अलग जगहों पर बहुत सी चीजें मांगते रहेंगे, तो कैसे काम चलेगा? इसके बाद आईएएस अधिकारी बम्हरा कहती हैं कि लड़कियों, तुम्हें अपनी सोच बदलनी होगी। आपको यह तय करना होगा कि आप भविष्य में खुद को कहां देखना चाहते हैं। यह निर्णय आपको करना है। सरकार आपके लिए यह नहीं कर सकती।

कौन हैं हरजोत कौर बम्हरा?
बता दें कि हरजोत कौर बम्हरा सीनियर आईएएस अधिकारी है। महिला एवं बाल विकास निगम की अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक भी हैं। साथ ही बम्हरा यूनिसेफ और अन्य संगठनों के साथ साझेदारी में ‘सशक्त बेटी, समृद्ध बिहार’ कार्यक्रम की प्रबंध निदेशक हैं।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...