7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यहिमाचल में सरकार बनी तो 300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को...

हिमाचल में सरकार बनी तो 300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को 1500 रुपये महीने देगी कांग्रेस

Published on

शिमला

हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके मद्देनजर राज्य में कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। हिमाचल के मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने राज्य का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा है कि अगर हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली और गरीब महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

बघेल ने राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन योजना को लागू करने का भी वादा किया। गौरतलब है कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर 10 दिनों के भीतर पुरानी पेंशन योजना को लागू कर दिया गया था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने यहां शिमला में मीडिया को संबोधित करते हुए यह घोषणाएं कीं।

धनराशि की उपलब्धता के बारे में पूछे जाने पर बघेल ने कहा कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वादों को पूरा करने के लिए राज्य के बजट में उपयुक्त प्रावधान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन वादों को पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा, जो जल्द ही जारी किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में संभवत: दिसंबर महीने में चुनाव होंगे।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....