12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यअगर मेरी पार्टी में होते तो विजय शाह तो आजीवन के लिए...

अगर मेरी पार्टी में होते तो विजय शाह तो आजीवन के लिए बाहर से कर देता: कर्नल कुरैशी पर टिप्पणी को लेकर बोले चिराग पासवान

Published on

पटना ,

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की कड़ी निंदा की. कहा कि अगर भाजपा नेता उनकी पार्टी में होते, तो उन्हें आजीवन निष्कासित कर दिया जाता.

अपने गृह राज्य बिहार के दौरे पर पहुंचे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे. एक सवाल के जवाब में हाजीपुर के सांसद ने कहा, “हमें अपने सैन्यकर्मियों पर गर्व है. जो कोई भी उनकी तुलना आतंकवादियों से करता है, वह निंदा का पात्र है. अगर ऐसा कोई व्यक्ति मेरी पार्टी में होता, तो उसे आजीवन निष्कासित कर दिया जाता.”

बता दें कि चिराग की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भाजपा की सहयोगी है. विजय शाह ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में मीडिया को जानकारी देने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी को ‘आतंकवादियों की बहन’ कहकर विवाद खड़ा कर दिया है. हालांकि भाजपा ने अभी तक शाह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है, जो दावा कर रहे हैं कि यह ‘ज़ुबान फिसलने’ की वजह से हुआ, लेकिन मध्य प्रदेश के मंत्री को एनडीए के सहयोगियों के साथ-साथ विरोधियों से भी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने भी इस टिप्पणी पर गंभीर रुख अपनाया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि शाह के बयानों से ‘पूरा देश शर्मसार हुआ है’, साथ ही उसने आदेश दिया कि इस संबंध में दर्ज एफआईआर की जांच तीन सदस्यीय विशेष जांच दल करे.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...