19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeराज्य'बिहार में घुसपैठ कर माहौल बिगाड़ा तो खैर नहीं', नीतीश के मंत्री...

‘बिहार में घुसपैठ कर माहौल बिगाड़ा तो खैर नहीं’, नीतीश के मंत्री ने खुल्लम-खुल्ला कर दिया ऐलान

Published on

पटना

लोकसभा में आप्रवास और विदेशियों विषयक विधेयक 2025 पारित हो गया। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस विधेयक को सराहते हुए कहा कि ये मां भारती को गौरवशाली सिंहासन पर बैठाने के संकल्प को साकार करेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में गुरुवार को आप्रवास और विदेशियों विषयक विधेयक पर कहा था कि इस देश पर सबसे पहला हक मां भारती के संतानों का है।

ये देश भारत मां की संतानों का- विजय सिन्हा
गृह मंत्री के बयान के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह देश मां भारती के संतानों का है। जिसने इस देश में जन्म लिया है, चाहे वह किसी भी धर्म का हो, वह मां भारती को गौरवशाली सिंहासन पर बैठाने के संकल्प को साकार करेगा। इस देश में जो लोग बाहर से घुसकर अराजकता फैलाने का प्रयास करते हैं, गृह मंत्री अमित शाह ने बिल्कुल सही कहा है कि भारत को गुलाम बनाने की मानसिकता को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारत में आतंकवाद और भ्रष्टाचार को कोई जगह नहीं मिलेगी।

लंदन पर तोड़फोड़ पर भी बोले नीतीश के मंत्री
लंदन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यक्रम में हुई तोड़फोड़ को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा कि जिस राह पर ममता बनर्जी चल रही हैं, ऐसे में राष्ट्र उनके साथ कैसे खड़े रह सकता है। वह राष्ट्र के अंदर ही राष्ट्रद्रोही को संरक्षण देने का काम कर रही हैं। सनातन के संतानों को अपमान करने का काम उनके द्वारा किया जा रहा है। इसका खामियाजा तो उन्हें कहीं न कहीं भुगतना पड़ेगा।

अमित शाह का बिहार करेगा स्वागत- विजय सिन्हा
गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि निश्चित ही उनके दौरे से विकसित बिहार के संकल्प को पूरा किया जाएगा। पूरा बिहार उनके स्वागत के लिए खड़ा है। बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को लंदन में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के केलॉग कॉलेज में अपने भाषण के दौरान भारी विरोध का सामना करना पड़ा। स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के छात्र नेताओं ने ‘गो बैक’ के नारे लगाए और बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के साथ ही आरजी कर मेडिकल कॉलेज से जुड़े मुद्दों पर सवाल किए। हालांकि, मुख्यमंत्री बनर्जी ने संयम के साथ स्थिति को संभाला और शिष्टाचार बनाए रखते हुए प्रदर्शनकारियों को जवाब दिया। शुरू में, दर्शकों में मौजूद अतिथि अचानक विरोध से चौंक गए, लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया की सराहना की। आखिर में, सीएम ममता बनर्जी ने बिना किसी रुकावट के अपना भाषण समाप्त किया।

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को मिले 9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7,800 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक...

राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत: सीएम भजनलाल शर्मा ने गेहूं खरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ाई

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के...

नीति आयोग की बैठक में भगवंत मान ने उठाए पंजाब के मुद्दे, स्पेशल कैटेगरी स्टेटस की मांग

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीति आयोग की बैठक में राज्य...