6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यहिंदुस्तान से मोहब्बत है तो होली से नफरत छोड़ना होगा... आचार्य प्रमोद...

हिंदुस्तान से मोहब्बत है तो होली से नफरत छोड़ना होगा… आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा- भारत डरेगा नहीं

Published on

गाजियाबाद

कल्कि धाम के पीठाधीश्वर और पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मंगलवार को होली को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर हिंदुस्तान से मोहब्बत करनी है, तो होली से नफरत करना छोड़ना होगा। इसके साथ ही आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता की धमकी पर टिप्पणी की।

उन्होंने कहा कि धमकी देने का काम आतंकियों का होता है और भारत किसी से नहीं डरता। भारत आईएसआईएस से नहीं डरता, भारत हिजबुल मुजाहिदीन से नहीं डरता, भारत खालिस्तानियों से नहीं डरता। भारत आतंकवादियों, दहशतगर्दों से न डरा है और न डरेगा। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मैं पर्सनल लॉ बोर्ड के जिम्मेदार लोगों से गुजारिश करना चाहता हूं कि इस मुल्क को डराने की कोशिश न करें। यह मुल्क आपका है, आप इस मुल्क के हैं। आप इस मुल्क की मिट्टी में पैदा हुए हैं, इसी मुल्क की मिट्टी में दफनाए जाएंगे और मुल्क को धमकी देने वाला, वतन को धमकी देने वाला वतनपरस्त नहीं होता।

हिजाब पहनें मुस्लिम मर्द
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रघुराज सिंह के होली पर दिए विवादित बयान ‘हिजाब पहनें मुस्लिम मर्द, रंग से बची रहेगी टोपी’ पर भी राय दी। उन्होंने कहा कि होली हिंदू और मुसलमान में नहीं बांटना चाहिए। होली हिंदुस्तान का त्योहार है। होली पूरे हिंदुस्तान का त्योहार है और जिसे होली से नफरत है, उसे हिंदुस्तान से मोहब्बत कैसे हो सकती है। अगर हिंदुस्तान से मोहब्बत करनी है, तो होली से नफरत करना छोड़ना होगा।

ईद मत मनाओ पर दिया बयान
कभी किसी हिंदू नेता ने कहा है कि ईद मत मनाओ, कभी किसी देश के बड़े पद वाले ने कहा है कि हमें ईद से नफरत है, ईद मत मनाओ या कभी किसी ने कहा मुहर्रम मत मनाओ। ये देश बहुत खूबसूरत है, इसे बिगाड़ने की कोशिश मत करो। उन्होंने कहा कि यह बात साफ है, जिसे होली से परहेज है, वह इस देश का नहीं हो सकता है। देश के बनके रहो और मिलजुल के होली खेलो। एकतरफा मोहब्बत की बातें करना और मोहब्बत करना दोनों अलग बातें हैं। हमें मोहब्बत को बढ़ावा देना है और ताकत बढ़ानी होगी। हमें इस देश को मिल-जुलकर खूबसूरत बनाना है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...