22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यशादी करनी है तो धर्म बदलो... युवती की ओर से तबरेज आलम...

शादी करनी है तो धर्म बदलो… युवती की ओर से तबरेज आलम पर लगाए आरोप सुन खाकी वर्दी वाले भी रह गए सन्न

Published on

गोपालगंज

बिहार के गोपालगंज में एक युवती ने अपने प्रेमी पर शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन का प्रयास करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि तबरेज आलम नाम के युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया, शादी का वादा कर संबंध बनाए और शादी का झांसा देकर धर्म बदलने के लिए दबाव डाला। युवती ने आवेदन में जबरन गर्भपात कराने का आरोप भी लगाया है। पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

आवेदन में क्या है
गोपालगंज जिले के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि तबरेज आलम ने उसे पहले प्यार के जाल में फंसाया। फिर उसके साथ संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि तबरेज ने उससे शादी का वादा किया था। इसके बाद उसने उस पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया। युवती ने धर्म परिवर्तन से इनकार कर दिया।

आवेदन के आधार पर मामला दर्ज
युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी तबरेज आलम की तलाश में जुटी है। लेकिन फिलहाल वो फरार है। एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि इस तरह का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के आवेदन पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस लगातार उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

आरोपी को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार
एसडीपीओ प्रांजल ने बताया है कि एक युवती ने बलात्कार और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। इसके अलावा कुछ अन्य आरोप भी आवेदन में लगाए गए हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे कुछ और बताया जा सकता है। फिलहाल आरोपित की तलाश में छापेमारी जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this