12.8 C
London
Tuesday, December 9, 2025
Homeराज्यIIT रुड़की: मेस के खाने में गोते लगा रहे थे चूहे, भूखे...

IIT रुड़की: मेस के खाने में गोते लगा रहे थे चूहे, भूखे रह गए 400 छात्र

Published on

रुड़की,

देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की की राधा-कृष्ण भवन मेस में खाने के सामान और बर्तनों में चूहे मिले हैं. ये चूहे कढ़ाई, चावल, राशन आदि में दिखे हैं. यह सब देखने के बाद छात्रों ने मेस में ही हंगामा कर दिया. इस घटना की वजह से करीब 400 स्टूडेंट्स को भूखा रहना पड़ा. मेस के खाने और बर्तनों में घूमते चूहों की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.

छात्रों ने मेस के अंदर चूहों का वीडियो बनाया और दावा किया कि उन्हें चावल की बोरियों, फ्राइंग पैन और छात्रों के लिए चावल बनाने वाले कुकर में चूहे मिले. घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है. रोजाना की तरह खाना बन रहा था, छात्र खाना खाने के लिए मेस पहुंचे. इस बीच कुछ मेस के अंदर आ गए, जहां खाना बनाने वाले बर्तनों में चूहों को घूमता देखा. छात्रों ने इसकी वीडियो बनाई और अन्य छात्रों को भी मौके पर बुला लिया.

छात्रों ने देखा तो पाया कि जिस प्रेशर कूकर में चावल तैयार होना था, उसमें भी चूहा गोते लगा रहा था. इसके अलावा किचन में रखे अन्य सामग्री में भी चूहे मिले. यह देख छात्र दंग रह गए. सूत्रों की माने तो छात्रों का कहना था कि उन्हें चूहों वाला खाना खिलाया जा रहा है. ऐसे में छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया. छात्रों का कहना था कि देशभर का जाना माना संस्थान होने के बाद भी यहां साफ-सफाई नहीं रखी जाती है. इससे छात्र बीमार पड़ सकते हैं. छात्रों ने संस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी कर दी. मेस में चूहे मिलने घटना की वीडियो और फोटो अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहे हैं.

वहीं IIT रुड़की की ओर से मीडिया सेल प्रभारी सोनिका श्रीवास्तव ने एक नोट जारी किया है, जिसमें लिखा है, ‘आईआईटी रुड़की को राधा-कृष्ण भवन मेस में चूहे के होने की घटना की जानकारी मिली है. तत्काल जांच शुरू कर दी गई है, और स्वच्छता मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कारवाई की जा रही है. छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है. स्थिति का जांच करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बाहरी विशेष विशेषज्ञों को लगाया गया है. इस विषय को तुरंत हल करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. संस्थान सभी छात्रों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ वतावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.’

हालांकि सोनिका श्रीवास्तव ने आईआईटी रुड़की के छात्रों के भोजन की सुविधाओं को लेकर हाल ही में लगाए जा रहे अनियमिताओं के आरोपों को सिरे से नकार दिया है. उन्होंने कहा कि संस्थान सभी एक सख्त और पारदर्शी प्रक्रिया का पालन करता है, सरकारी दिशा-निर्देशों और नियमों का पालन किया जाता है. किसी तीसरे पक्ष द्वारा अनाधिकृत संचालन के दावे निराधार हैं. आईआईटी रुड़की नियमित रूप से खाद्य सुरक्षा मानकों सहित सभी शर्तों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए विक्रेता गतिविधियों की निगरानी करता है और हमारे छात्रों के लिए सेवाओं की उच्चतम गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए नियमित जांच करता है. हम सभी से अनुरोध करते है कि बिना सच्चाई जाने इस तरह की सूचना फैलाने से बचें. संस्थान ईमानदारी और छात्र कल्याण के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और हम उचित तरीके के साथ उठाए गए किसी भी विषय की समीक्षा करेंगे.

Latest articles

मुंबई में रेप के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मुंबई।महाराष्ट्र के पालघर जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी को एक महिला ने रेप के...

गुजरात के गिर-सोमनाथ में भूकंप के झटके

अहमदाबाद।गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमवार सुबह 10:51 बजे भूकंप के हल्के झटके...

सड़क हादसों में वरिष्ठ नागरिक समेत दो लोगों की मौत

भोपाल।बीते 24 घंटों में राजधानी के विभिन्न इलाकों में हुए सड़क हादसों ने दो...

जितेंद्र सिंह बने एचएमएस के प्रदेश उपाध्यक्ष

भेल भोपाल ।पटेल नगर मैं मध्यप्रदेश राज्य एचएमएस का कार्यकारिणी का अधिवेशन संपन्न हुआ।...

More like this

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...