12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यरामनगरी की अभेद्य सुरक्षा... अयोध्या में बनेगा NSG हब, ब्लैक कैट कमांडो...

रामनगरी की अभेद्य सुरक्षा… अयोध्या में बनेगा NSG हब, ब्लैक कैट कमांडो होंगे तैनात

Published on

नई दिल्ली ,

राम मंदिर के चलते देश-दुनिया में अयोध्या का अपना अलग स्थान है. ऐसे में इसकी सुरक्षा के लिए तमाम तरह के प्रबंध किए गए हैं. इसी कड़ी में अब रामनगरी में एनएसजी हब बनेगा. आतंकी खतरे और उससे निपटने को लेकर केंद्र सरकार ने ये फैसला लिया है. एनएसजी के ब्लैक कैट कमांडो अयोध्या में बनने वाले NSG हब में तैनात होंगे.

गृह मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक, NSG को अयोध्या में आतंकवाद विरोधी और अपहरण रोधी अभियानों का विशिष्ट दायित्व सौंपा जाएगा, जिसका काम NSG बखूबी कर रही है. सरकार अयोध्या में एनएसजी हब बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है. वहीं, इस मामले में यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने कहा कि अयोध्या भगवान का पवित्र स्थान है. इसकी पवित्रता बरकरार रखिए. अयोध्या के लोगों ने आपका (बीजेपी) साथ छोड़ दिया. आप वहां केवल मार्केटिंग और इवेंट करना चाहते हैं.

गौरतलब है कि अयोध्या स्थित राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और चाक चौबंद करने की तैयारी की जा रही है. ऐसे में अब NSG की यूनिट अयोध्या में तैनात की जाएगी. सूत्रों का कहना है कि अयोध्या की सुरक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए ब्लैक कैट कमांडो तैनात किए जाएंगे. मालूम हो कि अभी तक राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात PAC के जवानों को हर दो महीने में बदल दिया जाता है. राम मंदिर की सुरक्षा में पीएसी की 8 कंपनी यूपी एसएसएफ को दी गई हैं. एटीएस (ATS) की यूनिट भी अयोध्या में मौजूद रहती है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल VIP सुरक्षा में तैनात NSG की VIP सिक्योरिटी यूनिट से ये ज़िम्मेदारी पूरी तरह से वापस लेकर इसे CRPF की VIP सिक्योरिटी यूनिट को सौंपने की तैयारी चल रही है. पार्लियामेंट की सिक्योरिटी ड्यूटी से मुक्त होने के बाद CRPF के पार्लियामेंट ड्यूटी ग्रुप (PDG) को अब VIP सुरक्षा में तैनात किया जा सकता है.

इसे लेकर गृह मंत्रालय में कई राउंड की बैठकें हो चुकी हैं, और जल्द ही इस पर फैसला भी लिया जा सकता है. NSG इस वक्त 9 VIP को सुरक्षा दे रही है. NSG की वीआईपी सिक्योरिटी यूनिट, स्पेशल रेंजर ग्रुप (SRG) की ड्यूटी, पूरी तरह से सीआरपीएफ की वीआईपी सिक्योरिटी इकाई को सौंप देने का प्लान है. एनएसजी को उसके मूल काम यानी आतंकवाद विरोधी और अपहरण रोधी अभियानों का विशिष्ट दायित्व सौंपा जाएगा, जिसका काम NSG अभी बखूबी कर रही है

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this