8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यPM नरेंद्र मोदी ने जिनके सामने खड़े होकर भरा था नामांकन, दिल्ली...

PM नरेंद्र मोदी ने जिनके सामने खड़े होकर भरा था नामांकन, दिल्ली LG के सेक्रेट्री बन गए हैं वो IAS

Published on

लखनऊ

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी के जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह का एक फोटो वायरल हुआ था। फोटो में अपनी कुर्सी पर बैठे सुरेंद्र सिंह के सामने वाराणसी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खड़े होकर अपना नामांकन पर्चा जमा कर रहे थे। यही सुरेंद्र सिंह अब दिल्ली के उपराज्यपाल के सचिव बनाए गए हैं।

पीएम के स्वागत में बनारस
साल 2019 की बात है। अप्रैल की गर्मी में उत्तर प्रदेश के वाराणसी की सियासी सरगर्मी भी चरम पर थी। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और निवर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी लोकसभा से नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे। पूरे बनारस को मोदी के पोस्टरों से पाट दिया गया था। एक दिन पहले विशाल रोड शो से माहौल बना चुके मोदी जब अगले दिन नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट को रवाना हुए तो उनका भव्य स्वागत करते हुए वाराणसी की जनता ने उनकी गाड़ी को फूलों से लाद दिया था।

​डीएम के सामने खड़े पीएम
इसके बाद एक तस्वीर सामने आई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाथ जोड़े एक अधिकारी के सामने खड़े हैं। उनके सामने कुर्सी पर बैठे कलेक्टर साहब हैं, जिनके हाथ में मोदी का नामांकन पर्चा है। यह तस्वीर उस समय खूब वायरल हुई थी और मोदी की सादगी और अनुशासित विनम्रता की जमकर प्रशंसा भी हुई थी। प्रधानमंत्री का नामांकन कराने वाले यही कलेक्टर साहब अब दिल्ली के उपराज्यपाल के सचिव बनाए गए हैं। उनका नाम है- सुरेंद्र सिंह।

​नोएडा से हुआ केंद्र में तबादला
यूपी कैडर के अफसर और मेरठ मंडल के कमिश्नर सुरेंद्र सिंह को मंगलवार को तीन साल की प्रतिनियुक्ति पर केंद्र भेज दिया गया। बताया गया कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कमिश्नर सुरेंद्र सिंह बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे। सिंह मेरठ के कमिश्नर के साथ ही सीईओ ग्रेटर नोएडा की भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वह लंबे समय तक वाराणसी के डीएम रहे और इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सचिव पद पर भी तैनात थे।

​कौन हैं सुरेंद्र सिंह
साल 1978 में मथुरा में पैदा हुए सुरेंद्र सिंह 2005 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने जियॉलजी से अपना मास्टर्स कंप्लीट किया है। सिविल सर्विस की परीक्षा में सुरेंद्र ने देश में 21वां स्थान प्राप्त किया था। यूपी में वह पहले नंबर पर थे। उनकी पहली पोस्टिंग साल 2005 में मेरठ में हुई थी। यहां वह असिस्टेंट मैजिस्ट्रेट के रूप में आए थे। इसके बाद 2009-10 के दौरान वह भदोही में राज्यपाल रहे। वाराणसी के 56वें जिलाधिकारी के रूप में भी उनकी तैनाती हुई। अपनी ईमानदारी, योजनाओं में पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा की वजह से उन्हें सरकार ने कई बार सम्मानित भी किया है।

​योगी-मोदी के प्रिय अधिकारी
सुरेंद्र सिंह भदोही, बलरामपुर, फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, बरेली, कानपुर नगर और वाराणसी के जिलाधिकारी रह चुके हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से पहले वह मेरठ के कमिश्नर थे और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपाल अधिकारी के तौर पर अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। बताते हैं कि सुरेंद्र सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ के भी चहेते अधिकारी हैं। यही वजह है कि उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है।

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...