20.3 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्य6 महीने में ही रमन सिंह की बराबरी में आ गए नए...

6 महीने में ही रमन सिंह की बराबरी में आ गए नए CM साय, पर इस मामले में निकले उनसे भी आगे

Published on

रायपुर

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम 4 जून को सामने आए। यहां बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 में से 10 सीटें अपने नाम की है। वहीं, कांग्रेस ने अपने नाम 1 सीट की है। यहां राजनांदगांव से लोकसभा चुनाव लड़ रहे पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। उनको बीजेपी के प्रत्याशी संतोष पांडे ने करारी शिकस्त दी है। दोनों के बीच वोटों का अंतर 44,441 का रहा।

दरअसल, छत्तीसगढ़ में बीजेपी की इस शानदार जीत के पीछे की वजह सीएम विष्णुदेव साय को और मोदी की गांरटी माना जा रहा है। प्रदेश में 6 महीने पहले विधानसभा चुनाव जीतकर कांग्रेस से सत्ता पाकर उत्साहित बीजेपी सरकार के उठाए गए राजनीतिक कदमों के चलते जनता आकर्षित हुई है। इसके चलते नतीजे बीजेपी के पक्ष में आने से सीएम विष्णुदेव साय गदगद हैं।

नए सीएम ने किया कमाल
लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने बंपर जीत दर्ज की है। पार्टी ने 11 में से 10 सीट जीती है। पार्टी की इस बंपर जीत पर सीएम ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने कहा कि प्रदेश की जनता ने मोदी की गारंटी पर अभूतपूर्व भरोसा दिखाया है। हमें माता बहनों, किसान-मजदूरो, युवाओं सहित हर वर्ग का समर्थन मिला है। सीएम ने इसके लिए जनता का आभार व्यक्त किया है।

सीएम ने 6 महीने में की रमन सिंह की बराबरी
प्रदेश में बीजेपी की तरफ से साल 2009 और 2014 में रमन सिंह की सरकार होने पर पार्टी को 11 में से 10 सीटें मिली थी। वहीं, 6 महीने पहले ही विधानसभा चुनाव जीतकर बीजेपी सरकार बनने के बाद सीएम बने विष्णुदेव साय ने भी लोकसभा चुनाव में कमाल करते हुए 11 में से 10 सीटें जीतने में सहयोग किया है।

सीएम ने ऐसे दिलाई जीत
सीएम विष्णुदेव साय ने सरकार की कमान संभालने के साथ ही चुनाव प्रचार के समय पीएम मोदी के किए गए वादों पर काम करना शुरू कर दिया। साथ ही उनकी गारंटी वाली योजनाओं को लागू कर दिया। इसके चलते जनता के बीच पार्टी के लिए भरोसा बना। इसके साथ ही नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सलवाद के खिलाक काम करते हुए जनता के मन में सुरक्षा की भावना को पैदा किया। बीजेपी के विकास कार्यों को देखते हुए पार्टी ने उनको चुना।

इस मामले में रमन सिंह से आगे निकले सीएम साय
6 महीने की सरकार में सीएम विष्णुदेव ने ना सिर्फ लोकसभा चुनाव में पूर्व सीएम रमन सिंह की बराबरी करते हुए 11 में से 10 सीटें दिलाई है। बल्कि वे एक मामले में उनसे आगे भी निकल गए है। वो मामला है वोट प्रतिशत का। सुनकर अजीब लग रहा होगा लेकिन सीएम साय के समय बीजेपी को लोकसभा चुनाव में कुल मिलाकर 52.65 फीसदी वोट मिला है। जबकि पिछली बार रमन सिंह के समय चुनाव की बात की जाए तो उनको 48.74 फीसदी मतदान मिला था।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...