19.7 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराज्यपंजाब में अब जन्मतिथि के आधार पर नहीं होगी टॉपर्स की रैंकिंग,...

पंजाब में अब जन्मतिथि के आधार पर नहीं होगी टॉपर्स की रैंकिंग, समान अंक वाले सभी छात्रों को मिलेगा बराबर स्थान और सम्मान: सीएम भगवंत मान

Published on

चंडीगढ़। पंजाब में अब बोर्ड परीक्षाओं में समान अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की रैंकिंग डेट ऑफ बर्थ (जन्मतिथि) के आधार पर तय नहीं की जाएगी, बल्कि समान अंक हासिल करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को संयुक्त रूप से एक जैसा स्थान और बराबर सम्मान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह ऐतिहासिक और बड़ा फैसला पंजाब शिक्षा विभाग की ओर से रविवार (31 मई) को चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में आयोजित पीएसईबी (PSEB) के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह ‘सितारे ज़मीन पर’ के दौरान लिया।

इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्यमंत्री जब मंच से मेधावियों के साथ संवाद कर रहे थे, तभी अमृतसर की एक छात्रा ने व्यवस्था की इस विसंगति को उठाते हुए एज डिफरेंस (उम्र के अंतर) का मुद्दा बेहद प्रखरता से उठाया।

छात्रा ने प्रश्नोत्तर सत्र में बताया कि अमृतसर जिले में आठवीं कक्षा की तीन लड़कियों ने 500 में से पूरे 500 अंक हासिल किए थे, लेकिन विभाग के पुराने नियमों के चलते जन्मतिथि के आधार पर कम उम्र वाली छात्रा को प्रथम और अधिक उम्र वाली छात्राओं को क्रमशः द्वितीय व तृतीय रैंक घोषित कर दिया गया। इस त्रुटिपूर्ण व्यवस्था के कारण केवल प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा को ही मुख्यमंत्री से सम्मानित होने का अवसर मिल सका, जबकि बाकी दो मेधावी इस गौरव से वंचित रह गईं।

छात्रा ने तर्क दिया कि जब सभी बच्चे समान दिमाग से बराबर मेहनत करते हैं, तो जन्मतिथि के आधार पर भेदभाव कर टॉपर्स को अलग-अलग करना पूरी तरह गलत है और यदि तीनों को समान रूप से टॉपर माना जाए तो यह शिक्षा व्यवस्था की निष्पक्षता को दर्शाएगा। छात्रा के इस आत्मविश्वास और हौसले की मनीष सिसोदिया ने जमकर सराहना करते हुए इसे शिक्षा की असली ताकत बताया।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this