9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यसुकमा में नक्सलियों के रखे गए आईडी से गांव में हुआ धमाका,...

सुकमा में नक्सलियों के रखे गए आईडी से गांव में हुआ धमाका, दो महिलाओं की हालत गंभीर

Published on

सुकमा,

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों के एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) में विस्फोट हो गया, जिससे दो महिलाएं घायल हो गईं. सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण जी चव्हाण ने बताया कि यह घटना राज्य की राजधानी रायपुर से लगभग 450 किलोमीटर दूर स्थित जगरगुंडा पुलिस थाना क्षेत्र के सुदूर भीमपुरम गांव में हुई.

उन्होंने कहा, ‘शुरुआती जानकारी के अनुसार, नक्सलियों का आईईडी गांव के एक घर में रखा गया था और इसमें विस्फोट हो गया, जिससे महिलाएं घायल हो गईं” चव्हाण ने कहा, ‘उनमें से एक की हालत गंभीर है’

अधिकारी ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया और महिलाओं को अस्पताल ले जाने के प्रयास किए जा रहे हैं. बता दें किकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि देश में नक्सल समस्या अगले दो-तीन सालों में खत्म हो जाएगी जबकि छत्तीसगढ़ में एक छोटी सी जगह को छोड़कर पूरा देश अब इस समस्या से मुक्त है.

न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में, शाह ने यह भी कहा ‘पूरे देश से नक्सलियों का सफाया हो गया, एक समय कुछ लोग पशुपतिनाथ से लेकर तिरूपति तक नक्सल कॉरिडोर की बात करते थे. अब झारखंड पूरी तरह से नक्सल मुक्त है, बिहार पूरी तरह से आजाद है. ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश भी पूरी तरह से आजाद हैं. महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश भी मुक्त हो चुके हैं

शाह ने कहा कि नक्सली अभी भी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में सक्रिय हैं और उन्हें अब तक खत्म नहीं किया जा सका है क्योंकि पिछले पांच वर्षों में राज्य में कांग्रेस की सरकार है. उन्होंने कहा कि पांच महीने पहले राज्य में भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से छत्तीसगढ़ को नक्सलियों से मुक्त कराने का काम शुरू हो गया है.

Latest articles

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...