11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराज्ययूपी में शराब की एक बोतल पर दूसरी मुफ्त, आप सांसद संजय...

यूपी में शराब की एक बोतल पर दूसरी मुफ्त, आप सांसद संजय सिंह ने कहा- योगी सरकार के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में नई शराब नीति 31 मार्च से लागू होगी। ऐसे में शराब विक्रेताओं ने अपने स्टॉक को खत्म करने के लिए शराब पर भारी छूट देनी शुरू कर दी है। कई जगहों पर ग्राहकों को भारी छूट देने के साथ ही एक के साथ एक शराब की बोतल फ्री देने का ऑफर दिया जा रहा है। इसके कारण कई जगह ग्राहकों की भारी भीड़ भी देखने को मिली है। वहीं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शराब पर बंपर ऑफर की योजना की कड़ी निंदा करते हुए योगी सरकार पर जोरदार हमला बोल दिया है। संजय सिंह ने इसके खिलाफ 29 मार्च को प्रदेश के सभी जिलों में विरोध-प्रदर्शन करने का एलान किया है।

आम आदमी पार्टी (आप) के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रदेश की योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि एक के बदले एक शराब की बोतल मुफ्त देने की योजना असली शराब घोटाला है। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार समाज को शराब की लत लगाने के लिए जानबूझकर ऐसे प्रोत्साहन योजनाओं का प्रचार कर रही है, जिससे न केवल स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा बल्कि सामाजिक और आर्थिक समस्याएं भी बढ़ेंगी।

शराब पर बंपर ऑफर
उन्होंने कहा कि शराब पर बंपर ऑफर प्रदेश के नागरिकों के लिए एक गहरी साजिश है। ये सरकार हमारी युवा पीढ़ी को शराब के जाल में फंसा रही है। इसकी वजह से समाज में अपराध, हिंसा और पारिवारिक टूटन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप सांसद ने आगे कहा कि इस पर मीडिया, आरएसएस और बीजेपी के नेता चुप हैं। यह खतरनाक कदम है और हम इसे हर कीमत पर रोकेंगे।

शराब विक्रेताओं को 31 मार्च तक समय
संजय सिंह ने आम लोगों से अपील की है कि सभी लोग इस आंदोलन में सक्रिय रूप से हिस्सा लें और सरकार को इस जनविरोधी योजना को वापस लेने के लिए मजबूर करें। बता दें, प्रदेश में शराब की दुकानों पर भारी भीड़ देखी जा रही है, क्योंकि सभी शराब विक्रेताओं को अपना स्टॉक 31 मार्च तक खत्म करना है। इसलिए अधिकतर शराब विक्रेता एक खरीदें, एक मुफ्त पाए का ऑफर दे रहे हैं। 31 मार्च के बाद शराब की दुकानों के लाइसेंस खत्म हो रहे हैं।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...