4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश के हापुड़ में 50 साल की महिला ने 17वें बच्चे...

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में 50 साल की महिला ने 17वें बच्चे को दिया जन्म, 22 साल का है बड़ा बेटा

Published on

हापुड़:

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक 50 वर्षीय महिला ने एंबुलेंस में 17वें बच्चे को जन्म दिया। महिला के इससे पहले 16 बच्चे हैं। एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते समय महिला ने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दिया।पिलखुवा के बजरंगपुरी मोहल्ले के रहने इमामुद्दीन की पत्नी गुड़िया को गुरुवार शाम को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजन उसको लेकर पिलखुवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, पर यहां से उसको मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजन गर्भवती को लेकर मेरठ के लिए निकले। रास्ते में गुड़िया को और तेज से प्रसव पीड़ा होने लगी। हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी कर्मवीर और पायलट हमेश्वर ने एंबुलेंस में लगी प्रसव किट की मदद से गर्भवती का प्रसव कराया।

गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे गुड़िया ने अपने 17वें बच्चे बेटी को जन्म दिया। प्रसव के बाद अस्पताल पहुंचे जच्चा-बच्चा को भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद स्वस्थ घोषित किया। दोनों अस्पताल में भर्ती किया गया। महिला ने जिस समय एंबुलेंस में बेटी को जन्म दिया, उस समय उसका 22 साल का बड़ा बेटा मौजूद था। महिला और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। महिला के पहले से ही 16 बच्चे हैं। यह महिला की 17वीं संतान है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...