7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यजम्मू-कश्मीर में बेअदबी की घटना, कुरान को पानी में फेंका; आरोपी अरेस्ट

जम्मू-कश्मीर में बेअदबी की घटना, कुरान को पानी में फेंका; आरोपी अरेस्ट

Published on

श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर के खान मस्जिद गोजवारा में बेअदबी की घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कुरान को पानी में फेंक दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान इरशाद अहमद मीर के तौर पर हुई है। वह श्रीनगर के मलूरा इलाके का रहने वाला है।

इरशाद अहमद मीर की गिरफ्तारी रातभर चली छापेमारी के बाद हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपी मीर मानसिक तौर पर बीमार मालूम पड़ता है। मीर के खिलाफ नौहट्टा थाना में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। घटना के बाद इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया था जो अब सामान्य स्थिति में है।

मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़
दूसरी तरफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बडगाम जिले में मानव तस्करी गिरोह का शुक्रवार को भंडाफोड़ किया। इसके साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके चंगुल से 14 महिलाओं को छुड़ाने का दावा किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले में मानव तस्करी के सक्रिय होने की सूचना पर कार्रवाई की गई।

थाना बडगाम की एक टीम ने गांव दुलीपोरा में एक स्थान पर छापा मारा। इस दौरान शमीम अहमद भट के घर और उसके आसपास के स्थानों से 14 महिला (कुछ नाबालिगों सहित) पीड़ितों को बचाया। पुलिस ने शमीम अहमद और अन्य दो आरोपियों शगुफ्ता और अस्मत को गिरफ्तार कर लिया।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...