24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यइनकम टैक्स की अब तक की सबसे बड़ी जब्ती! 137 करोड की...

इनकम टैक्स की अब तक की सबसे बड़ी जब्ती! 137 करोड की अघोषित संपत्ति जान अधिकारियों के भी उड़े होश

Published on

उदयपुर/जयपुर

राजस्थान के उदयपुर में 28 नवम्बर को शुरू हुई इनकम टैक्स की कार्रवाई के बाद हैरान कर देने वाले आंकड़े सामने आए है। इस दौरान ट्रांसपोर्ट कारोबारी टीकम सिंह राव के घर सहित 28 ठिकानों पर, जो कार्रवाई हुई उसके खुलासे को जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। कारोबारी के घर पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को अकूत सम्पति मिली। इस रेड में कारोबारी के ठिकाने से 137 करोड रुपए की अघोषित संपत्ति बरामद की गई है। इसमें 95 करोड रुपए का, तो कोई हिसाब किताब ही नहीं है। इसके अलावा कार्रवाई में कारोबारी के कब्जे से 50 किलो सोना और करीब 5 करोड रुपए की नगदी भी बरामद हुई हैं।

137 करोड रुपए की अघोषित संपत्ति से इनकम टैक्स विभाग भी हैरान
उदयपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी टीकम सिंह राव के ठिकानों पर 28 नवंबर को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने रेड मारी। इस दौरान कार्रवाई में 23 ठिकानों पर सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। इसमें अघोषित संपत्ति का आंकड़ा जानने के बाद खुद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट भी हैरान है। रेड में 137 करोड रुपए की अघोषित संपत्ति का राज सामने आया है। इसमें 95 करोड रुपए का कोई हिसाब किताब ही नहीं है। इतनी बड़ी मात्रा में अघोषित संपत्ति सामने आने के बाद यह लोगों में चर्चा का विषय है। यह कार्रवाई उदयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड के मालिक टीकम सिंह राव और उनके छोटे भाई गोविंद सिंह राव के ठिकानों पर की गई।

5 करोड रुपए की नगदी के साथ मिला 50 किलो सोना
उदयपुर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी टीकम सिंह राव के ठिकानों पर रेड के दौरान 5 करोड रुपए की नगदी मिली है। इसके अलावा पांच शहरों के विभिन्न ठिकानों से करीब 50 किलो सोना भी मिला है। इसमें 29 नवंबर को टीकम सिंह के घर पर 25 किलो सोना और 3 करोड रुपए नगद मिले। इसके बाद 30 नवंबर को 7 बैंक लॉकर खोले गए, जिनमें भी 25 किलो सोना बरामद हुआ। इसके अलावा 2 करोड रुपए की नगदी भी बरामद हुई। इस दौरान राव के जयपुर, बांसवाड़ा, मुंबई, अहमदाबाद और उदयपुर सहित 23 ठिकानों पर एक साथ रेड मारी गई थी। इधर, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने रेड की कार्रवाई पूरी कर ली है, लेकिन अब वहां से जब्त हुए दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...