21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यकेदारनाथ मंदिर के रखवाले भकुंट भैरवनाथ मंदिर में बेअदबी, जूता पहने शख्स...

केदारनाथ मंदिर के रखवाले भकुंट भैरवनाथ मंदिर में बेअदबी, जूता पहने शख्स ने दानपात्र से की छेड़छाड़

Published on

केदारनाथ/देहरादून

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम स्थित भकुंट भैरव मंदिर केदारमें जूते पहने एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोपी का मूर्ति को स्पर्श करने और वहां दानपात्र से छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए आरोपी व्यक्ति के साथ ही उसके ठेकेदार और कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रुद्रप्रयाग के पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने संबंधित व्यक्ति की पहचान मजदूर के रूप में की है। वह धाम में चल रहे पुनः निर्माण कार्य में लगी गावर कंपनी में कार्यरत एक मजदूर है। पुलिस ने मजदूर और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वीडियो मंगलवार देर शाम का बताया जा रहा है। केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि सोशल मीडिया के वायरल वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति कौन है और वहां कैसे पहुंचा, इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। इस संबंध में केदारनाथ विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यधिकारी योगेंद्र सिंह को भी अवगत कराया गया।

इस प्रकरण के सामने आने के बाद पंच पंडा समिति के अध्यक्ष अंकित शुक्ला ने शीतकाल में केदारनाथ में किसी भी प्रकार की गतिविधि पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग की है। श्रीकेदारनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव योगेंद्र सिंह ने कहा कि उक्त व्यक्ति की पहचान मजदूर के रूप में हुई है। इस संबंध में कार्रवाई के लिए बीकेटीसी के सीईओ और पुलिस को अवगत करा दिया गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this