11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यभारतीय सेना की खुफिया जानकारी पाकिस्तान को भेजा, पंजाब पुलिस ने 2...

भारतीय सेना की खुफिया जानकारी पाकिस्तान को भेजा, पंजाब पुलिस ने 2 लोगों को पकड़ा

Published on

चंडीगढ़

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान को खुफिया सैन्य जानकारी लीक करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और एक अन्य को हिरासत में लिया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने रविवार को यह जानकारी दी। आरोप है कि वे नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के एक अधिकारी के संपर्क में थे और पाकिस्तानी हैंडलर को जानकारी लीक कर रहे थे।

पंजाब डीजीपी ने क्या बताया?
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को भारतीय सेना की गतिविधियों के बारे में संवेदनशील जानकारी पाकिस्तानी हैंडलर को लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उसकी शिनाख्त पर दूसरे आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है। आरोप है कि वे नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के एक अधिकारी के संपर्क में थे और पाकिस्तानी हैंडलर को जानकारी लीक कर रहे थे।

पाकिस्तानी हैंडलर से लगातार संपर्क में थे दोनों
डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी गोपनीय जानकारी के बदले ऑनलाइन लेनदेन के माध्यम से भुगतान प्राप्त कर रहे थे। दोनों पाकिस्तानी हैंडलर से लगातार संपर्क में थे और उसके निर्देशानुसार अन्य स्थानीय गुर्गों को धनराशि पहुंचाने में संलिप्त थे। उनके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

वित्तीय सुराग का पता लगाने पर फोकस
उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन सीमा पार जासूसी नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। निश्चित प्रोटोकॉल के अनुसार, आगे की जांच की जाएगी। इसमें वित्तीय सुराग का पता लगाने और नेटवर्क के भीतर अतिरिक्त कार्यकर्ताओं और संबंधों की पहचान करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

‘नशा मुक्त पंजाब’ अभियान जारी
इससे पहले, 27 अप्रैल को पंजाब में चल रहे ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ के बीच डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को इस साल 31 मई तक ‘नशा मुक्त पंजाब’ अभियान को समाप्त करने के लिए जारी समय सीमा का पालन करने का निर्देश दिया था। डीजीपी ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और पुलिस आयुक्त (सीपी) सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नशा मुक्त पंजाब सुनिश्चित करना होगा और इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी। एसएसपी को निर्देश दिए गए कि वे राज्य के हर क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए ठोस योजना बनाएं।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...