10.2 C
London
Monday, January 19, 2026
Homeराज्यइंदौर में दूषित पानी से मौतों के विरोध में भोपाल में कांग्रेस...

इंदौर में दूषित पानी से मौतों के विरोध में भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन

Published on

भोपाल।
इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण 10 से अधिक लोगों की मौत और 100 से अधिक लोगों के बीमार होने की घटना को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस गंभीर मामले के विरोध में जिला कांग्रेस भोपाल ने बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुतला दहन कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन श्रमिक नेता दीपक गुप्ता के साथ पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जेपी धनोपिया, जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना तथा राजकुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया।

Read Also:Stress की टेंशन अब होगी खत्म! ये 5 चीजें खाते ही दिमाग होगा एकदम कूल, जानें मूड बूस्ट करने वाले ‘मैजिक’ फूड्स!

पुतला दहन कार्यक्रम जिला कांग्रेस भोपाल कार्यालय के सामने आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि दूषित जल आपूर्ति के कारण निर्दोष लोगों की जान गई है और प्रशासन ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने जल आपूर्ति व्यवस्था में तत्काल सुधार, दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा मृतकों के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए, तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम द्वारा पोंगल 2026 का भव्य आयोजन

भोपाल, उलगत तमिल संगम, मदुरै तथा ऑर्गनाइजेशन ऑफ ऑल इंडिया तमिल संगम्स, चेन्नई से संबद्ध...

प्रयागराज महाकुंभ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस में झड़प

प्रयागराज। महाकुंभ मेले के दौरान रविवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस...

भोपाल में एससी-एसटी-ओबीसी संयुक्त मोर्चा का महासम्मेलन, सरकार के खिलाफ उठा सामाजिक न्याय का मुद्दा

भोपाल।राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में रविवार को अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य...

मिलावटखोरों पर सख्ती दर्जनों सैंपल जब्त

भोपाल।राजधानी में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...