11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यअलवर सेंट्रल जेल में कैदी ने ब्लेड से काटा अपना प्राइवेट पार्ट,...

अलवर सेंट्रल जेल में कैदी ने ब्लेड से काटा अपना प्राइवेट पार्ट, मानी जा रही यह वजह, कर्मचारियों में हड़कंप

Published on

अलवर:

अलवर के सेंट्रल जेल से हैरान करने वाले घटनाक्रम का खुलासा हुआ है। यहां हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे शाहरुख नाम के एक बंदी ने रविवार को ब्लेड से अपने गुप्तांग काट लिए। मामले की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद बंदी को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर बंदी को जयपुर रैफर किया गया।

2024 से उम्र कैद की सजा काट रहा कैदी
जानकारी के अनुसार अलवर के राजगढ़ छीलोडी गांव शाहरुख उम्र 27 साल हत्या के मामले में सितंबर 2024 से उम्र कैद की सजा काट रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले शाहरुख ने जेल में अन्य बंधिया के साथ मारपीट की। इसके बाद शाहरुख को अलग बैरक में शिफ्ट किया गया। रविवार सुबह शेविंग बनाने वाले रेजर की ब्लेड से बंदी ने खुद के गुप्तांगों पर हमला कर दिया। इस दौरान गुप्तांगों से तेज खून बहने लगा और गंभीर चोट आई।

कैदी को इलाज के लिए जयपुर किया रैफर
मामले की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप गया। बंदी को तुरंत अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया ट्रॉमा सेंटर में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर बंदी को जयपुर रैफर किया गया है। डॉक्टर संजय गुप्ता ने बताया कि जेल से कैदी आया था उसने खुद के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से वार कर कट लगाए थे। जिसको गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया है

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...