14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यबलात्कार के बाद बेरहमी से मासूम की हत्या, 5 साल बाद कोर्ट...

बलात्कार के बाद बेरहमी से मासूम की हत्या, 5 साल बाद कोर्ट ने सुनाई सजा-ए-मौत

Published on

नागपुर,

महाराष्ट्र के नागपुर में कोर्ट ने 32 वर्षीय एक शख्स को मौत की सजा सुनाई है. उस पर 5 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के मामला था. इस मामले दोषी पाए जाने के बाद कोर्ट ने उसे भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 376 (ए)(बी) और पॉक्सो एक्ट के तहत सजा सुनाई है.

विशेष लोक अभियोजक प्रशांत कुमार सत्यनाथन ने बताया कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एसआर पडवाल ने संजय पुरी नामक शख्स को बलात्कार और हत्या के मामले में दोषी ठहराया था. 6 दिसंबर, 2019 को नागपुर जिले के कलमेश्वर तहसील के लिंगा गांव के एक खेत से पीड़िता का शव मिला था.

पीड़िता के सिर पर गंभीर चोटें लगी हुई थी. उसके मुंह में कपड़े का एक टुकड़ा और रॉड ठूंसी गई थी, जबकि पास में खून से सना एक पत्थर पड़ा था. एसपीपी ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला कि उसके साथ बलात्कार किया गया है. उसके बाद बेरहमी के साथ उसकी हत्या कर दी गई.

इस मामले में जांच के दौरान पुलिस ने खेत पर चौकीदार का काम करने वाले संजय पुरी को गिरफ्तार किया था. इस मामले में कुल 26 गवाहों से पूछताछ की गई थी. पुलिस द्वारा चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद कोर्ट में इस केस की सुनवाई है. अब पांच साल बाद फैसला आया है.

बताते चलें कि साल 2021 में नागपुर जिले के कटोल तहसील के एक गांव में एक बच्ची के साथ बलात्कार की सनसनीखेज वारदात सामने आई थी. यहां 25 वर्षीय युवक ने स्कूल के टॉयलेट में पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाया था. इतना ही नहीं उसने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी.

पुलिस के मुताबिक, बच्ची गांव के स्कूल ग्राउंड में खेल रही थी. तभी आरोपी ने उसे देखा और टॉयलेट में उठाकर ले गया. वहां बच्ची के साथ रेप किया. इसके बाद उसे धमकी दी कि यदि उसने ये बात किसी को बताई, तो उसे मार डालेगा. इसी दौरान एक ग्रामीण उसी रास्ते से गुजर रहा था.

पीड़िता की चीख-पुकार सुनी और उसे किसी तरह से बचाया. आरोपी ग्रामीण को आता देख घटनास्थल से फरार हो गया. आरोपी की पहचान 25 वर्षीय अंकुश भास्कर के रूप में हुई थी. पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....