8.5 C
London
Friday, January 23, 2026
Homeराज्यतेलंगाना में रेप के आरोपी से 20 हजार की रिश्वत लेते इंस्पेक्टर...

तेलंगाना में रेप के आरोपी से 20 हजार की रिश्वत लेते इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल गिरफ्तार

Published on

हैदराबाद,

तेलंगाना के नारायणपेट जिले में रेप के एक आरोपी से रिश्वत लेते एक पुलिस इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल को मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गिरफ्तार किया है. तीनों पर 20 हजार रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है. रिश्वत की राशि एक कांस्टेबल के पास से बरामद की गई है. इस मामले की जांच की जा रही है.

एंटी करप्शन ब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मियों ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी, ताकि आधिकारिक मदद के बदले में आरोपों की गंभीरता को कम किया जा सके, जबकि मकथल पुलिस स्टेशन में दर्ज बलात्कार के इस मामले में उसके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जा रहा है.

इस बीच, एक अन्य घटना में भद्राद्री कोठागुडेम जिले में एक वन रेंज अधिकारी और एक वन बीट अधिकारी को शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में एसीबी अधिकारियों ने पकड़ा है. उन्होंने सड़क निर्माण के लिए बजरी के परिवहन की अनुमति देने के बदले में रिश्वत स्वीकार की थी.

बताते चलें कि पिछले साल तेलंगाना में एंटी करप्शन ब्यूरो ने भेड़ घोटाले में कई सरकारी अधिकारियों को गिरफ्तार किया था. एसीबी ने बताया था कि दो अधिकारियों अंजिलप्पा और कृष्णैया को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने निजी व्यक्तियों के साथ मिलीभगत और साजिश रची. अवैध कृत्यों और उल्लंघनों का सहारा लिया.

रिपोर्ट के मुताबिक 2021 और 2023 के दौरान पशुपालन विभाग ने आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले से भेड़ की खरीद की थी, लेकिन भेड़ व्यापारियों को भुगतान नहीं किया गया था. तेलंगाना की बीआरएस सरकार ने साल 2017 में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए भेड़ वितरण योजना की शुरूआत की थी.

इसके पहले चरण के तहत हर परिवार को 75 फीसदी सब्सिडी पर 1.25 लाख रुपए की यूनिट कॉस्ट वाली 20 भेड़ें दी गईं. योजना के क्रियान्वयन पर कुल 4,980.31 करोड़ रुपये का खर्च आया. अन्य राज्यों से लगभग 82.74 लाख भेड़ें खरीदी गईं. प्राथमिक भेड़ प्रजनक सहकारी समितियों के 3.92 लाख सदस्यों के बीच बांटी गईं.

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

प्रदेश कर्मचारियों-पेंशनरों को 35 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा

भोपाल।राजस्थान और हरियाणा की तर्ज पर प्रदेश सरकार अपने 10 लाख से अधिक अधिकारियों,...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...