9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्य'रियल सिंघम' के नाम से मशहूर IPS अजयपाल शर्मा को आया हार्ट...

‘रियल सिंघम’ के नाम से मशहूर IPS अजयपाल शर्मा को आया हार्ट अटैक, मेदांता अस्पताल में भर्ती

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मेदांता अस्पताल में आईपीएस अजयपाल शर्मा भर्ती हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, साल 2011 बैच के आईपीएस अफसर अजय पाल शर्मा की बृहस्पतिवार को अचानक तबियत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें बीती रात में ही मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उनकी तबियत पहले से बेहतर बताई जा रही है।

वहीं लखनऊ मेदान्ता अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर राकेश कपूर ने एनबीटी ऑनलाइन से बातचीत करते हुए बताया कि अजय पाल शर्मा कल रात में मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे, उनकी एंजियोग्राफी के बाद एंजियोप्लास्टी हुई है। अजय पाल शर्मा को हार्ट अटैक की शिकायत थी। डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि अब वो पहले से ठीक है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका ईलाज जारी है।

पंजाब के लुधियाना के रहने वाले अजय पाल शर्मा यूपी कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। आईपीएस अजय पाल शर्मा की पहली पोस्टिंग यूपी के सहारनपुर में हुई थी। आईपीएस अजय पाल शर्मा के नाम 100 से ज्यादा एनकाउंटर दर्ज हैं। योगी सरकार में आईपीएस की जमकर तारीफें भी हुई हैं। फिलहाल अजय पाल शर्मा UP-112 मुख्यालय लखनऊ में तैनात हैं।

एनकाउंटर के बाद चर्चा में आए थे शर्मा
आईपीएस अजय पाल शर्मा उस दौरान सुर्खियों में आ गए, जब वह रामपुर में तैनात थे। रामपुर में 6 साल की बच्ची के साथ रेप हुआ था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। आईपीएस अजय पाल शर्मा ने रेप के आरोपी को एनकाउंटर में अरेस्ट किया था। इस एनकाउंटर के बाद अजय पाल शर्मा को ‘रियल सिंघम’ के नाम से लोग जानने लगे। बता दें कि ‘सिंघम’ फिल्म अभिनेता अजय देवगन की इसी नाम की फिल्म का एक किरदार है, जो पुलिस अधिकारी रहते हुए माफियाओं से लड़ाई लड़ता है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...