10.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्यदारोगा की बहन को मारने वाला रकीबुल है? संजना सिंह की मां...

दारोगा की बहन को मारने वाला रकीबुल है? संजना सिंह की मां ने किया सनसनीखेज खुलासा

Published on

मुजफ्फरपुर

बिहार की राजधानी पटना के एसकेपुरी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आनंदपुरी में एक फ्लैट के अंदर एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसके शव को जलाने की भी कोशिश की गई। मृत युवती की पहचान संजना सिंह के रूप में हुई है। वह मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सबहा गांव की रहने वाली थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

गांव में पसरा मातम
वहीं, संजना सिंह की हत्या की खबर से उनके गांव में मातम पसर गया है। परिवार वाले इस घटना से गहरे सदमे में हैं। संजना की मां ने बताया कि रकीबुल उर्फ सूरज नाम का एक लड़का अक्सर उनकी बेटी से मिलने घर आता था। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन भी वह दोपहर में उसके घर आया था।

मां के अनुसार, रकीबुल जैसे ही घर में आया, वह सीधा संजना के कमरे में चला गया। कुछ देर बाद दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। गुस्से में आकर रकीबुल किचन में गया और चाकू ले आया। उसने संजना के गर्दन, पेट और पीठ पर चाकू से कई वार किए। इसके बाद उसने गैस सिलेंडर का पाइप काटा और संजना को आग लगा दी।

दोपहर 3 बजे फ्लैट से बाहर निकला था रकीबुल
पुलिस के अनुसार, रकीबुल घटना के बाद दोपहर करीब 3 बजे फ्लैट से बाहर निकला। CCTV फुटेज में उसे संजना का लैपटॉप बैग लेकर भागते हुए देखा गया है। पुलिस ने CCTV फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, घटना का पता तब चला जब कामवाली बाई संजना के घर पहुंची। उसने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है और अंदर से बदबू आ रही है। उसने तुरंत मकान मालिक को इस बारे में जानकारी दी। मकान मालिक ने मौके पर पहुंचकर पुलिस और संजना के परिवार वालों को सूचित किया।

6 महीने से पटना रह रही थी संजना
संजना के भाई गौरव ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी शाम को मिली। उनका छोटा भाई सौरव ( ट्रेनी दारोगा ) तुरंत पटना पहुंचा। इसके बाद उनके माता-पिता भी गांव से पटना गए। घटना के बारे में बात करते हुए गौरव ने बताया कि संजना पिछले 6 महीने से पटना में रह रही थी। वह एक फाइनेंस कंपनी में काम करती थी और साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही थी।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this