26.5 C
London
Friday, May 22, 2026
Homeराज्यक्या आज EVM का मुद्दा खत्म हो गया...MVA विधायकों के दूसरे दिन...

क्या आज EVM का मुद्दा खत्म हो गया…MVA विधायकों के दूसरे दिन शपथ लेने पर एकनाथ शिंदे का बड़ा तंज

Published on

मुंबई:

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में नतीजों के बाद एमवीए के नेता ईवीएम पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। विधानसभा सत्र के पहले दिन एमवीए विधायकों ने इसी को मुद्दा बनाकर शपथ ग्रहण नहीं की थी। अब इस मुद्दे पर राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पलटवार किया है। शिंदे ने कहा कि जब विपक्ष को जीत मिलती है तब ईवीएम सही होती है। शिंदे ने सवाल दागा कि वायनाड से प्रियंका गांधी जीती हैं। झारखंड में इंडिया गठबंधन जीता है। शिंदे ने कहा लोकसभा चुनावों में महायुति को सिर्फ 17 सीटें मिली थीं तब ईवीएम खराब नहीं थी। शिंदे ने कहा उस वक्त हमने क्या ईवीएम को दोष दिया। शिंदे ने कहा विपक्ष को महाराष्ट्र की जनता का जनादेश स्वीकार करना चाहिए।

क्या घोटाला खत्म हो गया?
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमारी महायुति सरकार ने 2.5 साल में बहुत काम किया है, बहुत सारी योजनाएं लागू की हैं, जिसका नतीजा यह है। हाल ही में झारखंड में चुनाव हुए, और वायनाड में भी। जहां भी वे (विपक्ष) जीतते हैं, EVM अच्छी होती है। यह पिछले कई सालों से चल रहा है। लोकसभा में महायुति को 43.55% वोट मिले और महा विकास अघाड़ी को 43.71% वोट मिले। बस कुछ अंकों का अंतर है लेकिन हमें 17 सीटें मिलीं और उन्हें 31 सीटें मिलीं। फिर उन्होंने EVM घोटाले का मुद्दा नहीं उठाया? कल MVA विधायकों ने EVM घोटाले का हवाला देते हुए शपथ नहीं ली, लेकिन आज उन्होंने शपथ ले ली, तो क्या आज से EVM घोटाला खत्म हो गया?

महाराष्ट्र में गरमाया है मारकडवाड़ी का मुद्दा?
महाराष्ट्र में एमवीए ने ईवीएम हटाओ देश बचाओ नारे के बाद नया मोर्चा खोला है। रविवार को एनसीपी (एसपी) चीफ शरद पवार ने मारकडवाड़ी में ईवीएम के विरोध में एक सभा को भी संबोधित किया। शिंदे ने उसी परिपेक्ष्य में एमवीए को घेरा। इससे पहले एमवीए नेता पुणे में ईवीएम के खिलाफ और लोकतंत्र को बचाने की मांग को लेकर अनशन पर बैठ बाबा आढाव के उपवास को तुड़वाने के लिए भी पहुंचे थे।

Latest articles

नौतपा से पहले ही तपने लगा मध्यप्रदेश, आग उगल रहे सूर्यदेव, कई जिलों में लू का रेड अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही भीषण गर्मी ने लोगों की...

राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने किया ऐलान, इन 10 राज्यों में खाली हुई सीटें

नई दिल्ली। देश के 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों को लेकर चुनाव होना...

सूरजपुर जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा शुरू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

रायपुर। विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अवसर पर जिला चिकित्सालय सूरजपुर में...

सुबह-सुबह गांव की गलियों में पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चाय पर चर्चा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

राजस्थान। भजनलाल शर्मा ने गांवों में पहुंचकर आमजन से सीधे संवाद की अपनी पहल...

More like this

सूरजपुर जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा शुरू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

रायपुर। विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अवसर पर जिला चिकित्सालय सूरजपुर में...

सुबह-सुबह गांव की गलियों में पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चाय पर चर्चा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

राजस्थान। भजनलाल शर्मा ने गांवों में पहुंचकर आमजन से सीधे संवाद की अपनी पहल...

जनजातीय क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता, लापरवाही पर बांसवाड़ा नगर परिषद आयुक्त एपीओ : सीएम भजनलाल शर्मा

राजस्थान। बांसवाड़ा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार जनजातीय...