26.4 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यISKCON के साधु पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पीड़ित बोला- चैंबर...

ISKCON के साधु पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पीड़ित बोला- चैंबर में बुलाकर किया गंदा काम

Published on

नदिया,

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के नवद्वीप स्थित इस्कॉन मंदिर मुख्यालय में मुख्य समन्वयक के पद पर तैनात व्यक्ति पर मंदिर के गार्ड ने यौन उत्पीड़न करने के आरोप में केस दर्ज कराया है. जिस पर आरोप लगा है वह केस दर्ज होने के बाद से फरार है. नवद्वीप थाना पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. वहीं, मामला सामने के बाद आरोपी को इस्कॉन मंदिर के सभी पदों से हटा दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

जानकारी के मुताबिक, इस्कॉन के एक साधु पर यौन शोषण का आरोप लगा है. आरोपी नवद्वीप के मायापुर स्थित इस्कॉन मंदिर मुख्यालय में चीफ कोऑर्डिनेटर था. आरोपी साधु की पहचान जगदर्ति दास उर्फ जयंत कुमार साहा के रूप में हुई है. नदिया के रहने वाले 29 साल के शिकायतकर्ता का कहना है कि वह पिछले 6 वर्षों से इस्कॉन से जुड़ा हुआ है और मायापुर स्थित इस्कॉन मंदिर मुख्यालय में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है.

उत्पीड़न किया और धमकी भी दी
पीड़िता का आरोप है कि 16 जनवरी 2023 की आधी रात को जगदर्ति दास ने उसे अपने निजी कक्ष में बुलाया और उसका यौन उत्पीड़न किया. विरोध करने पर जगदर्ति दास ने उसे बुरी तरह से पीटा भी और धमकी दी कि अगर यह बात मैंने किसी को बताई तो मेरी नौकरी चली जाएगी.

चार और लोगों के साथ भी किया गंदा काम
पीड़ित सुरक्षा गार्ड ने कहा कि इस घटना के बाद से मैं लंबे समय तक मानसिक परेशान रहा. इसलिए मैंने यह बात किसी को नहीं बताई. मुझे नौकरी से निकाले जाने का डर था. एक दिन हिम्मत करने मैंने अपने साथ हुए गलत काम के बारे में अपने कुछ सहयोगियों को बताई. तब पता चला कि जगदर्ति दास चार और लोगों के साथ ऐसा कर चुका है. वह भी इस्कॉन में काम करते थे. पीड़ित के मुताबिक उन लोगों ने भी कहा कि जगदर्ति दास उन्हें गलत तरीके से छूता था.

केस दर्ज, सभी पदों से हटाया गया आरोपी साधु
नवद्वीप थाने में आरोपी साधु जगदर्ति दास के खिलाफ आईपीसी की धारा 342, 377, 506 के तहत 2 मई को मामला दर्ज किया गया था. फिलहाल जगदर्ति दास फरार है. उसकी तलाश की जा रही है. वही, मामला सामने आन के बाद मायापुर स्कॉन के सह-निदेशकों ने आंतरिक जांच समिति का गठन किया था. जांच के बाद इस्कॉन प्राधिकरण ने आरोपी साधु जगदर्ति दास को मायापुर इस्कॉन के मैनेजमेंट के सभी पदों से हटा दिया है. अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

 

Latest articles

भेल ने नॉर्थ करनपुरा में स्थापित की देश की पहली एसीसी तकनीक युक्त सुपरक्रिटिकल यूनिट

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने देश के ऊर्जा और बुनियादी ढांचा (इन्फ्रास्ट्रक्चर)...

दादाजी धाम में 21 जून को आयोजित होगा निःशुल्क योग शिविर

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर के...

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

More like this

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...