8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यJ-K: हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की साइट पर लैंड स्लाइड, JCB चालक की मौत

J-K: हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की साइट पर लैंड स्लाइड, JCB चालक की मौत

Published on

किश्तवाड़,

जम्मू- कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ है. यहां निर्माणाधीन रतले विद्युत परियोजना की साइट पर लैंडस्लाइड हुआ है. इसमें एक व्यक्ति की मौत की खबर है. जानकारी के मुताबिक, हादसे में जेसीबी चालक की मौके पर ही मौत हो गई. घटनास्थल पर तैनात करीब 6 लोगों का बचाव दल भी मलबे में फंस गया है. इन लोगों को बचाने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई गई है. कई टीमें भी मौके पर भेजी गई हैं.

बीते दिन ही आई आग लगने की खबर
बताते चलें कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से बीते दिन भी बुरी खबर आई थी. किश्तवाड़ जिले में गांव चुग भीषण आग लग गई थी. इस हादसे में गांव के करीब 20-30 घर जलकर खाक हो गए थे. हालांकि जानकारी मिलते ही सेना और पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया. रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. कुछ लोग मामूली रूप से जख्मी जरूरी हुए थे.

आग पर काबू पाने के लिए सेना और पुलिस दोनों के जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर काम किया. इस हादसे में जिन लोगों के घर जले थे, जिला प्रशासन ने उन परिवारों के लिए फिलहाल ठहरने व खाने-पीने की व्यवस्था कर दी थी. जांच के बाद प्रभावित परिवारों को मदद दी जाएगी.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...