9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यJaipur: चोरी हुई कार दिखी तो बोनट पर लटका मालिक, बदमाश ने...

Jaipur: चोरी हुई कार दिखी तो बोनट पर लटका मालिक, बदमाश ने स्पीड से भगा दी गाड़ी, Video Viral

Published on

जयपुर,

राजस्थान के जयपुर से कार चोरी की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक कार मालिक ने चोरों को उसकी कार चुराते देखा तो वह उनसे भिड़ गया. जब चोर जबरदस्ती कार ले जाने लगे तो वह कार के बोनट पर लटक गया और आरोपी 200 मीटर तक बोनट पर उसे घसीटते रहे. चोर उसे पुलिया के पास पटक कर फरार हो गए. यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

यह घटना कालवाड़ रोड़ के माचवा की है, 5 मई की देर रात घर के बाहर खड़ी कार चोरी हो गई. जिसके बाद कार मालिक हिम्मत सिंह ने थाने में वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. इधर पुलिस वाहन चोरों की तलाश कर रही थी तभी 9 मई की देर शाम हिम्मत सिंह को उसकी कार वैशालीनगर के एक पेट्रोल पंप के पास दिखाई दी. जब नंबर प्लेट देख गाड़ी कन्फर्म हुई तो हिम्मत सिंह ने हिम्मत दिखा कार को रुकवाया. उस वक्त कार में 3 युवक सवार थे जिनसे हिम्मत सिंह की झड़प हो गई.

जायपुर में हुई कार चोरी की घटना
इसी दौरान हिम्मत सिंह के दोस्त राजपाल ने बीच बचाव किया तो युवक कार लेकर भागने लगे. तभी हिम्मत सिंह कार के बोनट पर और उसका दोस्त कार के गेट पर लटक गया और बदमाशों ने कार दौड़ा दी. इस दौरान राजपाल थोड़ी दूर सड़क पर गिर गया पर कार मालिक हिम्मत सिंह को बदमाश दिल्ली-अजमेर एक्सप्रेस-वे की पुलिया के पास पटक कर कार लेकर फरार हो गए.

घटना के बाद पीड़ित ने वैशालीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई. लेकिन पुलिस अबतक आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है. पुलिस इसे आपसी लेन-देन का मामला मान रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश का दावा कर रही है.

चोरों ने कार मालिक को बोनट पर घसीटा
मालिक हिम्मत सिंह पुलिस की लचर कार्यप्रणाली से खुश नहीं है. बता दें जयपुर शहर में वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. आए दिन शातिर बदमाश घर के बाहर खड़े वाहनों को चोरी कर ले जाते है. लेकिन पुलिस बदमाशों को पकड़ नहीं पाती

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...