7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यजालंधर वेस्ट उपचुनाव: दलबदलुओं को टिकट! बीजेपी ने शीतल अंगुराल तो आप...

जालंधर वेस्ट उपचुनाव: दलबदलुओं को टिकट! बीजेपी ने शीतल अंगुराल तो आप ने पूर्व मंत्री के बेटे पर खेला दांव

Published on

जालंधर

पंजाब की जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने पूर्व विधायक शीतल अंगुराल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। अंगुरल जालंधर सीट से आप की टिकट पर विधायक बने थे। लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था। उनके इस्तीफे के बाद ये सीट खाली हो गई थी। अब उनका मुकाल आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत से होगा। जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को मतदान होना है। इसका परिणाम 13 जुलाई को आएगा। 21 जून तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं।

आप ने बीजेपी के पूर्व मंत्री के बेटे पर खेला दांवआम आदमी पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। आप ने हलका इंचार्ज मोहिंदर भगत को उम्मीदवार बनाया है। मोहिंदर भगत बीजेपी के पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के बेटे हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में मोहिंदर भगत बीजेपी के उम्मीदवार थे। उस समय उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वर्ष 2023 में मोहिंदर भगत ने भाजपा को छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वॉइन कर ली थी।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this