11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यजमीयत उलेमा-ए-हिंद ने की पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, कहा- सरकार के...

जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने की पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, कहा- सरकार के हर कदम का करेंगे समर्थन

Published on

नई दिल्ली,

जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने दो दिवसीय वर्किंग कमेटी बैठक के दौरान पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया. जमीयत ने कहा कि पहलगाम त्रासदी केवल जम्मू-कश्मीर ही नहीं, पूरे देश के लिए दुखद है. इस प्रस्ताव में जहां हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, वहीं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की गई. बैठक की अध्यक्षता हज़रत मौलाना सैयद अरशद मदनी ने की.

आतंकवाद को बताया नासूर
जमीयत ने अपने प्रस्ताव में दो टूक शब्दों में कहा कि आतंकवाद एक नासूर है, जो इस्लाम की शांति स्थापना की नीति के विपरीत है, इसलिए इसके विरुद्ध आवाज़ उठाना हर मुसलमान की ज़िम्मेदारी है. हर मुस्लिम को इसके खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए.

संगठन ने कश्मीरी जनता की भाईचारे, सहानुभूति और इंसानियत के जज़्बे की सराहना करते हुए कहा उन्होंने न केवल पर्यटकों को सुरक्षा प्रदान की, बल्कि कठिन परिस्थितियों में अपने घरों के दरवाज़े खोल दिए, होटल मालिकों ने मुफ्त भोजन का प्रबंध किया और टैक्सी चालकों ने किराया तक नहीं लिया. उन्होंने यह साबित किया कि कश्मीर सिर्फ़ खूबसूरती ही नहीं, बल्कि इंसानियत का भी प्रतीक है.

सरकार के हर कदम के समर्थन का किया ऐलान
प्रस्ताव में केंद्र सरकार से मांग की गई है कि इस बर्बर हमले में शामिल आतंकियों को जल्द से जल्द न्याय के कठघरे में लाया जाए और उन्हें कड़ी सज़ा दी जाए. जमीयत ने साफ़ कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत सरकार जो भी आवश्यक कदम उठाएगी, संगठन उसका पूरी तरह समर्थन करेगा.

जमीयत ने साथ ही उन तत्वों की आलोचना की जो इस हमले के बाद समाज में नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरे देश को एकजुट होकर खड़ा रहना चाहिए और धर्म या समुदाय के नाम पर किसी भी तरह की नफरत की राजनीति को सिरे से नकारना चाहिए.

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...