3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यजम्मू-कश्मीर: PDP चीफ महबूबा मुफ्ती का दावा, फिर किया गया नजरबंद, बाहर...

जम्मू-कश्मीर: PDP चीफ महबूबा मुफ्ती का दावा, फिर किया गया नजरबंद, बाहर CRPF तैनात

Published on

नई दिल्ली,

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को दावा किया कि उन्हें नजरबंद कर दिया गया है. मुफ्ती ने ट्वीट कर बताया कि वो कश्मीरी पंडित सुनील कुमार भट के परिवार से मिलने जा रही थीं, उसी समय रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें नजरबंद कर दिया. महबूबा मुफ्ती ने ट्विटर पर गुप्कर इलाके में अपने आवास बंद दरवाजों और बाहर खड़ी सीआरपीएफ की गाड़ी की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ‘कठोर नीतियों’ के कारण कश्मीरी पंडितों की हत्याएं हुई हैं.

मुफ्ती ने ट्वीट कर दी जानकारी
महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर लिखा, “भारत सरकार कश्मीरी पंडितों के हालात छिपाना चाहती है क्योंकि उसकी कठोर नीतियों की वजह से उनकी टारगेट किलिंग हुई है, जिन्होंने पलायन का विकल्प नहीं चुना है. इस तरह सरकार हमें सबके सामने कश्मीरी पंडितों का दुश्मन प्रोजेक्ट कर रही है. इसी वजह से मुझे नजरबंद कर लिया गया है.” मुफ्ती ने कहा कि छोटेपोरा में सुनील भट के परिवार से मिलने से प्रशासन ने हमें रोक दिया. उन्होंने कहा कि प्रशासन दावा करता है कि हमें बंद करना अपनी सुरक्षा के लिए है, जबकि वे खुद घाटी के हर नुक्कड़ पर जाते हैं.

मीरवाइज को नहीं किया नजरबंद: LG
इससे पहले कश्मीरी अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारुक के नजरबंद होने पर विवाद चल रहा है. एलजी मनोज सिन्हा ने कहा है कि उनके पिता की एक घटना में मौत हो गई, इसलिए उनकी सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी उनके पास रहते हैं. उन्होंने कहा कि वो न तो हिरासत में हैं और न ही उन्हें नजरबंद किया गया है. मीरवाइज फारुक को कई अन्य अलगाववादी और मुख्यधारा वाले नेताओं के साथ 4 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने से एक पहले हिरासत में लिया गया था. Live TV

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...