9.6 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यजयनगर रेप-मर्डर केस: जेएनएम अस्पताल में होगा पीड़िता का पोस्टमार्टम, कलकत्ता HC...

जयनगर रेप-मर्डर केस: जेएनएम अस्पताल में होगा पीड़िता का पोस्टमार्टम, कलकत्ता HC ने दिया निर्देश

Published on

कोलकाता,

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर में एक बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट ने निर्देश दिया है कि 9 साल की पीड़िता के शव का पोस्टमार्टम कल कल्याणी के जेएनएम अस्पताल में किया जाएगा. कल्याणी AIIMS की एक टीम जेएनएम अस्पताल के इन्फ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करते पोस्टमार्टम करेगी.

पोस्टमार्टम के बाद पीड़िता के माता-पिता को करें सूचित
यह एसीजेएम बारुईपुर की मौजूदगी में किया जाएगा. हाई कोर्ट ने कहा कि अगर पीड़िता के पिता और मां द्वारा पोस्टमार्टम को वर्चुअल रूप से देखने के लिए अनुरोध किया जाता है, तो उस स्थिति में जांच अधिकारी पोस्टमार्टम रूम के बाहर व्यवस्था करेंगे.

कोर्ट ने कहा कि अगर माता-पिता इच्छुक नहीं हैं, तो उन्हें कमरे के बाहर एक अलग जगह प्रदान की जा सकती है. यह अदालत एम्स, कल्याणी के पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर को निर्देश देती है कि पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद वे पीड़िता के माता-पिता को सूचित करें.

बीजेपी ने पुलिस पर साधा निशाना
बीजेपी ने इस घटना को लेकर पश्चिम बंगाल पुलिस पर निशाना साधा है. बीजेपी नेता भारती घोष ने कहा कि इस मामले में आरोपी से ज्यादा पुलिस जिम्मेदार है. नाबालिग लड़की के लापता होने के बाद उसके माता-पिता मदद के लिए पुलिस स्टेशन गए, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई. पुलिस ने कुछ नहीं किया. इसके बाद लड़की की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई. यदि पुलिस समय रहते लड़की की तलाश करती, तो उसे बचाया जा सकता था. इस वक्त पुलिस की भीड़ लगी हुई है. उसे यहां रहने के बजाए, आरोपियों की तलाश करनी चाहिए.

इस वारदात के सामने आने के बाद शनिवार को गुस्साए लोगों ने स्थानीय पुलिस चौकी में आग लगा दी. परिसर में मौजूद गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ करते हुए पुलिसकर्मियों पर पथराव किया. लोगों का आरोप था कि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं की है. पुलिस का कहना है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

आरोपी ने कबूल किया गुनाह
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी शख्स ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वो पिछले दो दिनों से बच्ची को आइसक्रीम खिला रहा था. उससे दोस्ती करने की कोशिश कर रहा था. शुक्रवार की शाम उसने बच्ची को अपनी साइकिल पर लिफ्ट दी थी. इसके बाद उसे एक अज्ञात स्थान पर ले गया. वहां बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी.

इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. शुक्रवार की रात करीब 8 बजे बच्ची के परिजनों ने उसके अपहरण का मामला दर्ज कराया था. इस मामले में शनिवार करीब 2 बजे पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया. इसके बाद उसे उस स्थान पर ले गई, जहां उसने बच्ची की हत्या करने के बाद शव छोड़ा था.

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 18 दिन और रहेगा रोमांचरामचंद्र का सेवक हूं मैं भगवे के रंग में रहता हूं, जयश्री राम...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान रविवार को भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज...

नीलबड़ में विसर्जन घाट निर्माण के लिए वर्क प्लॉन जल्द करें तैयार— महापौर

भोपाल ।महापौर मालती राय ने बुधवार को नीलबड़ में प्रस्तावित विसर्जन घाट निर्माण स्थल...

आज वीडियो काफ्रेंसिंग से जुडेंगे प्रदेशभर के निगम कमिश्नर, डिवीजनल ज्वाइंट डायरेक्टर सहित सीईओ

भोपाल ।प्रदेशभर के निगम आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास के संभागीय संयुक्त संचालक, अधीक्षण...

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...