13.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यइंटरव्यू में पत्नी अमृता के सामने जयंत पाटिल ने फेंकी फुलटॉस बॉल,...

इंटरव्यू में पत्नी अमृता के सामने जयंत पाटिल ने फेंकी फुलटॉस बॉल, जानें क्या बोले सीएम फडणवीस?

Published on

मुंबई:

महाराष्ट्र में नागपुर हिंसा और बजट सत्र के बीच भले ही महायुति और महाविकास आघाडी के घटक तलवारें खिंची हुई हैं लेकिन एक कार्यक्रम में शरद पवार गुट के नेता जयंत पाटिल ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के सामने फुलटॉस बॉल फेंक फंसा दिया। इंटरव्यू में सवाल पूछ रहे जयंत पाटिल ने रैडिड फायर राउंड में फडणवीस से पूछा कि आपका पसंदीदा गायक कौन है? जयंत पाटिल ने जब यह सवाल पूछा तो कार्यक्रम में उनकी पत्नी अमृता फडणवीस भी मौजूद थीं। जो पूर्व में बैंकर रहने के बाद अब खुद एक सिंगर हैं। जयंत पाटिल के सवाल पर सीएम फडणवीस ने भी छक्का मारने वाला जवाब दिया।

फडणवीस ने पीछे हटकर जड़ा छक्का
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार गुट के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री जयंत पाटिल के लोकमत समूह के एक कार्यक्रम फडणवीस का इंटरव्यू लिया। इसमें उन्होंने तमाम सवाल पूछे लेकिन जब सीएम पूरे फ्लो में उसी दौरान जयंत पाटिल ने मुख्यमंत्री के सामने फुलटॉस बॉल फेंकने के अंदाज में पूछा कि आपका पसंदीदा गायक कौन है? मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि क्या आप अपनी पत्नी के सामने ऐसे प्रश्न पूछते हैं? फडणवीस ने यह सरल उत्तर दिया, लेकिन उन्होंने तुरंत छक्का मारते हुए कहा मेरे पसंदीदा गायक किशोर कुमार हैं और पसंदीदा गायिका अमृता फडणवीस हैं।

और क्या सवाल पूछे?
इंटरव्यू के दौरान जयंत पाटिल का अनूठा अंदाज दिखाई दिया। उन्होंने पूछा कि क्या बंटेंगे तो कटेंगे का जिक्र करके पाटिल ने कहा कि पढ़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे आप क्या सोचते हैं। फडणवीस ने कहा कि अगर हम एकजुट रहेंगे तो विकास होगा, अगर हम बांटेंगे तो कटेंगे। इसके बाद पाटिल ने पूछा कि आप अमित शाह और पीएम मोदी किसके साथ सहज हैं? फडणवीस ने जवाब दिया कि मैं आपके साथ अधिक सहज हूं। मोदी और शाह बड़े हैं। इसके बाद पाटिल ने पूछा किया आपका पसंदीदा पहनावा क्या है, जैकेट या हुडी? फडणवीस ने उत्तर दिया कि मेरा पसंदीदा पहनावा जैकेट है, लेकिन कभी-कभी मैं हुडी पहनना भी पसंद करता हूं।

कौन करीब है अजित या शिंदे?
पाटिल ने महायुति के सहयोगियों पर सवाल दागा और पूछा कि अजित पवार या एकनाथ शिंदे में से कौन ज्यादा करीब है? फडणवीस ने कहा कि दोनों मेरे हैं। मेरी पहली दोस्ती एकनाथ शिंदे से हुई। अजित पवार से मेरी दोस्ती बाद में हुई। लेकिन वे दोनों मेरे बहुत करीबी हैं। पाटिल यहीं नहीं रुके उन्होंने पूछ लिया कि नागपुर या मुंबई तो फडणवीस ने उत्तर दिया कि नागपुर, हालांकि जब फडणवीस ने कहा कि मेरी पसंदीदा गायिका अमृता फडणवीस हैं। तो उनके जवाब पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...