13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यबिहार में MP के मंत्री विजय शाह के मुद्दे पर चिराग के...

बिहार में MP के मंत्री विजय शाह के मुद्दे पर चिराग के बाद JDU ने बढ़ाया सियासी तनाव, मुश्किल में BJP नेतृत्व

Published on

पटना

मध्य प्रदेश में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार में मंत्री कुंवर विजय शाह एक विवादित बयान को लेकर गंभीर विवादों में घिर गए हैं। शाह ने एक कथित बयान में भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को ‘आतंकियों की बहन’ बताया, जिसके बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। अब एनडीए में बीजेपी के सहयोगी दल भी कार्रवाई की मांग करने लगे हैं। चिराग पासवान के बाद अब जेडीयू ने विजय शाह का इस्तीफा मांग कर बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है।

विजय शाह के बयान पर जेडीयू ने जताई तीखी नाराजगी
मंत्री विजय शाह के बयान से नाराज होकर एनडीए में शामिल सहयोगी दलों ने इसे ‘असंवेदनशील’ और ‘अस्वीकार्य’ बताया है। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री के इस्तीफे की मांग की है।

एक निजी चैनल के कार्यक्रम में शामिल हुए जेडीयू प्रवक्ता डॉ जितेंद्र कुमार ने कहा कि हमारी पार्टी दूसरी पार्टियों से अलग है। हमारे नेता ने कभी भी क्राइम, करप्शन और कम्यूनिजम पर कभी कोई समझौता नहीं है। राजनीति में नैतिकता, सदाचार और मर्यादा का इकबाल बुलंद रहे। इसके लिए ऐसे बयानवीर नेताओं का इस्तीफा होना चाहिए।

चिराग पासवान कह चुके हैं आजीवन पार्टी से निष्कासित करने की बात
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी विजय शाह के बयान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘अगर शाह मेरी पार्टी में होते, तो मैं उन्हें आजीवन निष्कासित कर देता।’ चिराग ने यह भी कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करेंगे कि शाह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

मंत्री विजय शाह के बयान पर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट की सख्ती
शाह के बयान पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने भी विजय शाह को फटकार लगाई और भविष्य में जिम्मेदारी से बयान देने की सख्त हिदायत दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर जांच शुरू कर दी गई है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...