19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यझालावाड़ : पति-पत्नी ने दो बच्चों के साथ की आत्महत्या, एक साथ...

झालावाड़ : पति-पत्नी ने दो बच्चों के साथ की आत्महत्या, एक साथ 4 लोगों की मौत से दहशत

Published on

झालावाड़,

राजस्थान के झालावाड़ जिले के जेताखेड़ी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पति-पत्नी ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ फांसी लगाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली. एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से इलाके में मातम और सनसनी फैल गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान नागू सिंह और उनकी पत्नी संतोष बाई के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को चौमहेला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अब तक आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार में किसी गंभीर समस्या के संकेत नहीं थे, लेकिन अचानक इस तरह की घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है.

पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिरकार यह कदम क्यों उठाया गया. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है और परिवार की पृष्ठभूमि व परिस्थितियों का विश्लेषण किया जाएगा. इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और लोग दहशत में हैं.

मामले में पुलिस ने कही ये बात
पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गंगधार थाना क्षेत्र के जेताखेड़ी में एक मकान में चार लोगों ने आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर चौमहेला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. मृतकों में नागू सिंह (38), उनकी पत्नी संतोष बाई (30), बेटा युवराज सिंह (7) और 3 साल का छोटा बेटा शामिल है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे, लेकिन उससे पहले एफएसएल टीम मौके पर साक्ष्य जुटा रही है.

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this