6.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यझांसी: फील्ड अभ्यास के दौरान फटी T- 90 टैंक की बैरल, JCO...

झांसी: फील्ड अभ्यास के दौरान फटी T- 90 टैंक की बैरल, JCO समेत दो जवानों की मौत

Published on

झांसी,

झांसी के पास बबीना छावनी में आज फील्ड फायरिंग अभ्यास के दौरान एक टी -90 टैंक की बैरल फटने के बाद एक JCO सहित भारतीय सेना के दो जवानों की जान चली गई. इस घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है. भारतीय सेना ने इस बात की जानकारी दी.

सेना के 2 जवान शहीद, एक घायल
बता दें कि टैंक को तीन कर्मियों के दल द्वारा संचालित किया जा रहा था. चालक दल को तत्काल चिकित्सा इलाज के लिए भेजा गया और सैन्य अस्पताल बबीना ले जाया गया. इलाज के लिए ले जात वक्त दो सैनिकों ने जलने के कारण दम तोड़ दिया. हालांकि टैंक चालक खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज चल रहा है.

कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश
यह घटना कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है. भारतीय सेना ने इस घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश भी दे दिया है. भारतीय सेना ने इस हादसे में शहीद हुए जवानों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.मामला 6 अक्टूबर का बताया जा रहा है जब बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में वार्षिक फायरिंग के दौरान एक टैंक बैरल फट गया.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...