9.6 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यझारखंड चुनाव 2024: हरियाणा की जीत से 'अकड़' में BJP, सेट कर...

झारखंड चुनाव 2024: हरियाणा की जीत से ‘अकड़’ में BJP, सेट कर दी जेडीयू की लिमिट!

Published on

रांची

एनडीए की राजनीति का अगलधर बना बीजेपी के हौसले पर हरियाणा जीत का रंग गहराने लगा है। हो यह रहा है कि बीजेपी अब अपनी शर्त पर गठबंधन की राजनीति को आकार देने में लग गई है। इस टेंपरामेंट का उदाहरण हरियाणा क्या बना, भाजपा अब इसे झारखंड चुनाव में भी आजमाने लगी है। एक तो भाजपा की सधी राजनीति और दूसरा झारखंड विधान सभा चुनाव में जनता दल यू का इतिहास का असर सीट बंटवारे में दिखने लगा है।

सीट बंटवारे में जदयू कहां?
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की चुनाव प्रबंध समिति की बैठक के बाद प्रदेश के चुनाव सह प्रभारी हिमन्त बिश्व शर्मा के बोल काफी आक्रामक दिखे। अपनी और से यह घोषणा करते साफ-साफ कहा कि सहयोगियों के साथ सीटों पर तालमेल पूरा हो गया है।

जनता दल यू दो विधान सभा सीटों पर उम्मीदवार खड़ी करेगी। यह दीगर कि जनता दल यू एक बड़ी उम्मीद के साथ 11 सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना चुकी है। यह खुद नीतीश सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने मीडिया को बताया। उधर, झारखंड जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने भी दो सीटों की हिस्सेदारी पर अपना रोष प्रकट करते कहा है कि सीट शेयरिंग को लेकर अंतिम फैसला जदयू के आलाकमान को तय करना है, लेकिन हमारी तैयारी 11 विधान सभा को लेकर है।

आखिर दावों में कौन कहां है?
जनता दल यू के 11 सीटों पर लड़ने के दावे का आधार वर्ष 2005 का विधान सभा चुनाव है। इस चुनाव में जदयू ने कुल 18 विधान सभा सीटों पर खम ठोका था और 6 विधान सभा सीटों पर जीत भी मिली थी। तब जदयू को 4 प्रतिशत वोट भी मिला था।

भाजपा के रणनीतिकारों का कहना है कि जदयू का जनाधार भी कम हुआ है। 2009 में जदयू 14 सीटों पर लड़ी और दो सीटें ही जीत पाई। लेकिन 2014 और 2019 विधान सभा चुनाव में जदयू एक भी सीट जीत नहीं पाई। भाजपा 2009 को आधार मानकर जदयू को दो सीटों पर चुनाव लड़ना चाह रही है।

अब मामला केंद्रीय चुनाव समिति तक
बहरहाल, अपने-अपने तर्क हैं और अपने अपने दावे। जदयू के सीट शेयरिंग की बात अब तो केंद्रीय चुनाव समिति को तय करना है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा केंद्रीय चुनाव समिति को अपनी रिपोर्ट सौंपेगे। अब जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार और झारखंड के प्रभारी अशोक चौधरी से बातचीत के बाद सीट शेयरिंग की अधिकृत घोषणा की जाएगी।

Latest articles

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

मैनिट चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल भी बनेगी— निगम परिषद अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

भोपाल।शहर के मैनिट चौराहे का जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा। यहां एक बाउंड्रीवाल भी बनाई...

मंत्री व महापौर ने किया नेत्र ज्योति यज्ञ का शुभारंभ

भोपाल।पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर व महापौर मालती राय ने रविवार...

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

नई दिल्ली।निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...