8.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यझुंझुनूं का सपूत पाकिस्तान हमले में शहीद, उधमपुर में तैनात थे मेडिकल...

झुंझुनूं का सपूत पाकिस्तान हमले में शहीद, उधमपुर में तैनात थे मेडिकल असिस्टेंट सार्जेंट सुरेंद्र कुमार

Published on

झुंझुनूं

राजस्थान मेंझुंझुनूं जिले के मंडावा कस्बे के रहने वाले वायुसेना के जवान सुरेंद्र कुमार शुक्रवार रात जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के मोगा क्षेत्र में पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक में शहीद हो गए। 14 वर्षों से भारतीय वायुसेना की मेडिकल विंग में सेवा दे रहे सुरेंद्र कुमार की शहादत की सूचना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। हालांकि अब तक उनकी मां और पत्नी को नहीं दी गई है।

मंडाव के सपूत मेडिकल असिस्टेंट सार्जेंट के पद पर थे तैनात
भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात के बीच इस शहादत के बारे में जिला कलेक्टर राम अवतार मीणा ने जानकारी दी कि शहीद सुरेंद्र कुमार उधमपुर की 39 विंग में मेडिकल असिस्टेंट सार्जेंट के पद पर कार्यरत थे। सेना मुख्यालय से उनकी शहादत की सूचना उनके जीजा जयप्रकाश को फोन पर दी गई। जवान के चाचा सुभाष मोगा ने बताया कि सुरेंद्र मिलनसार स्वभाव के और गहरे देशभक्त थे। वह युवाओं को सेना में भर्ती की तैयारी के लिए मार्गदर्शन भी करते थे।

हाल ही में कराया था गृह प्रवेश, परिवार संग लौटे थे ड्यूटी पर
सुरेंद्र कुमार 15 अप्रैल को ही अपने परिवार के साथ ड्यूटी पर लौटे थे। गांव में उन्होंने हाल ही में नया मकान बनवाया था और उसका गृह प्रवेश भी कुछ दिन पहले ही संपन्न हुआ था। ड्यूटी पर लौटने के समय उनके साथ उनकी पत्नी और बच्चे भी थे।

छोटे बच्चों और पत्नी को छोड़ गए पीछे
शहीद सुरेंद्र कुमार अपने पीछे पत्नी सीमा और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उनका बेटा पांच साल का और बेटी आठ साल की है। उनके पिता शिशुपाल सिंह सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त थे और उनका निधन हो चुका है। वर्तमान में परिवार की देखभाल उनकी मां करती हैं।

नवलगढ़ गई थीं पत्नी, अब तक नहीं दी गई जानकारी
सुरेंद्र की पत्नी सीमा दस दिन पहले अपने दादा के निधन के कारण बच्चों को लेकर नवलगढ़ (झुंझुनूं) स्थित मायके आई थीं। शहादत की खबर इतनी संवेदनशील है कि अब तक उन्हें और उनकी सास को इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

पार्थिव देह के गांव पहुंचने की प्रतीक्षा
शहीद जवान की पार्थिव देह को गांव कब लाया जाएगा, इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। गांव और परिवार में शोक की लहर है, और पूरे इलाके में वीर सपूत की अंतिम झलक पाने की प्रतीक्षा है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...