10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यउन्नाव में फंदे से लटका मिला पत्रकार का शव, परिजनों ने काटा...

उन्नाव में फंदे से लटका मिला पत्रकार का शव, परिजनों ने काटा बवाल, पुलिस से नोकझोंक

Published on

उन्नाव ,

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक यूट्यूब चैनल के पत्रकार का शव कमरे के अंदर फांसी पर लटका मिला. जैसे ही परिजनों को इसकी खबर हुई घर में कोहराम मच गया. मृतक के परिजनों ने स्थानीय सभासद समेत अन्य पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा. वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की परिजनों से नोकझोंक हो गई.

फिलहाल, फोरेंसिक टीम के साथ जांच कर रही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रथम दृष्टया पुलिस इसे सुसाइड मानकर चल रही है. हालांकि, हर पहलू से जांच की जा रही है. आइए जानते हैं पूरा मामला…

बता दें कि ये मामला गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के श्रीनगर का है, जहां एक यूट्यूब चैनल के पत्रकार शुभम शुक्ला का शव कमरे में फांसी पर लटका मिला है. शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों ने हंगामा करते हुए हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है. उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मामले की जांच में जुट गई है. इसी दौरान परिजन और कोतवाल की थोड़ी बहुत नोकझोंक भी हो गई.

परिजनों ने क्षेत्र के सभासद और उसके साथियों पर आरोप लगाया है कि वे लोग मुकदमा वापस लेने के लिए मृतक और उसके भाइयों को आए दिन धमका रहे थे. दरअसल, मृतक पत्रकार के घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर उसके भाइयों के द्वारा ई रिक्शा चार्जिंग पॉइंट बनाया गया था. इसी चार्जिंग पॉइंट के कमरे से शुभम का शव रस्सी से लटका मिला है. आरोप है कि यहां उसे मार कर लटकाया गया है.

मृतक के बड़े भाई नीरज शुक्ला ने बताया कि कुछ महीने पहले शुभम एक बर्थडे पार्टी में गया था. वहां पर झगड़ा हो गया था. हमलावरों ने शुभम की इस कदर पिटाई की थी कि वह कई हफ्तों तक जिला अस्पताल में भर्ती रहा था. मामले में मुकदमा दर्ज करवाया गया था. थाने से लेकर एसपी तक शिकायत की गई थी, पर कोई ठोस एक्शन नहीं हुआ. सिर्फ जांच का आश्वासन ही दिया जाता रहा. गिरफ्तारी तक नहीं की गई. उल्टे आरोपी सभासद की तरफ से धमकियां मिल रही थीं.

मृतक पत्रकार के दूसरे भाई सूरज शुक्ला ने बताया कि घटना वाले दिन शुभम को कई कॉल किए पर उसका फोन नहीं उठा. जब कमरे में आकर देखा तो उसका शव लटका हुआ था. लगातार फोन पर धमकियां मिल रही थीं कि मुकदमा वापस ले लो. इसकी शिकायत कई अधिकारियों के यहां की गई पर कोई सुनवाई नहीं हुई. आखिर में ये हो गया.

फिलहाल, सूचना पर पहुंची पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल में जुट गई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस प्रथम दृष्टया इसको सुसाइड मानकर चल रही है. फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार है.

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...