14.7 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यजज का कुत्ता हुआ चोरी, खोजने में लगी यूपी पुलिस, 12 लोगों...

जज का कुत्ता हुआ चोरी, खोजने में लगी यूपी पुलिस, 12 लोगों पर दर्ज हुई FIR

Published on

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश के बरेली से कुत्ता चोरी का मामला सामने आया है। हरदोई में तैनात एक जज के बरेली स्थित घर से उनका कुत्ता चोरी हो गया है। इसके लेकर उनके परिवार ने अपने पड़ोसी पर मुकदमा दर्ज कराया है। जज के परिवार का आरोप है कि उनके पड़ोसी डिम्पी अहमद समेत 12 लोगों ने मिलकर उनका कुत्ता चुरा लिया है। वहीं पुलिस ने जज के परिवार की शिकायत पर दर्जन भर लोगों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

हरदोई में सिविल जज का परिवार बरेली में रहता है। जहां उनके घर से उनका कुत्ता चोरी हो गया है। वहीं उनके पड़ोसियों का आरोप है कि जज के कुत्ते ने कथित तौर पर डिम्पी अहमद की बेटी पर हमला किया था।

जज द्वारा दर्ज कराए गए एफआईआर में कहा गया है कि 16 मई को रात 10 बजे के करीब डिम्पी की पत्नी जज के आवास पहुंची और कुत्ता चुरा लिया। वहीं कुछ दिन पहले ही जज के परिवार और डिम्पी अहमद के बेटे कादिर खान से बहस हुई थी। जज के परिवार का आरोप है कि कादिर ने कथित तौर पर जज के परिवार को डराने-धमकाने और जान से मारने की धमकी दी थी।

कुत्ते की खोज में जुटी पुलिस
इस घटना के समय जज लखनऊ में थे। उन्होंने लखनऊ से ही बरेली पुलिस को फोन कर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जज के पड़ोसियों पर मुकदमा दर्ज किया और कुत्ते की खोज में निकल पड़ी। वहीं जब मीडिया ने जज के परिवार से कुत्ते को लेकर बात करने की कोशिश की तो परिवार बात करने से ही इनकार कर दिया।

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...