21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यकल्याण: अगरबत्ती के धुएं को लेकर हुई लड़ाई में तीन घायल, विवाद...

कल्याण: अगरबत्ती के धुएं को लेकर हुई लड़ाई में तीन घायल, विवाद मराठी बनाम यूपी वाले तक पहुंचा, मनसे ने दी चेतावनी

Published on

कल्याण,

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में स्थित अजमेरा हाइट्स सोसायटी में अगरबत्ती जलाने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. मंत्रालय में काम करने वाले अधिकारी अखिलेश शुक्ला ने पड़ोसियों की आपत्ति के बाद 10-15 लोगों को बुलाकर सोसायटी के तीन लोगों की पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.

सोसायटी में रहने वाले लोगों का आरोप है कि शुक्ला अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करता है. उसके खिलाफ शिकायत करने पर वह धमकी देता है. बताया जा रहा है कि इस विवाद में घायल अभिजीत देशमुख के सिर पर गंभीर चोट आई है, जबकि विजय कलविकटे और धीरज देशमुख भी घायल हुए हैं. अभिजीत का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मारपीट में तीन लोग हुए घायल
खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अमरनाथ वाघमोड़े ने कहा कि अगरबत्ती जलाने को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मुख्य आरोपी अखिलेश शुक्ला पर गंभीर धाराएं लगाई गई हैं और उसकी तलाश जारी है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इस घटना ने मराठी-अमराठी के मुद्दे को भी हवा दी है. मनसे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) के जिला अध्यक्ष उल्हास भोईर ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि यदि शुक्ला को दो दिनों के भीतर गिरफ्तार नहीं किया गया तो मनसे शैली में उसे सबक सिखाया जाएगा.

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
सोसायटी के निवासियों ने आरोप लगाया है कि शुक्ला पहले भी मराठी निवासियों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर चुका है. सोसायटी में उसके आतंक से लोग परेशान हैं. बताया जा रहा है कि पड़ाेस में रहने वाले धीरज देशुमुख इस विवाद को शांत करने की कोशिश लेकिन मामला और बढ़ गया.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this