17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यकानपुर: CSJMU में अचानक बीकॉम की छात्रा ने कैंपस की छत से...

कानपुर: CSJMU में अचानक बीकॉम की छात्रा ने कैंपस की छत से लगाई छलांग, हैलट अस्पताल में भर्ती

Published on

कानपुर

यूपी के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली बीकॉम की छात्रा ने कैंपस की छत से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल छात्रा को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक छात्रा बीते कई दिनों से अकादमिक प्रदर्शन को लेकर परेशान थी।

कुलसचिव डॉ अनिल यादव ने विश्वविद्यालय की एंबुलेंस छात्रा को फौरन अस्पताल भिजवाया। उन्होंने बताया कि छात्रा कई दिनों से अपने अकादमिक प्रदर्शन को लेकर परेशान थी। छात्रा के इस कदम से विश्वविद्यालय प्रशासन के काउसलिंग सेल पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। छात्रा की देखरेख के लिए सीएसजेएमयू के तीन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।

साधारण परिवार से है छात्रा
छात्रा के पिता सुशील कटिहार ट्रांसपोर्ट में काम करते हैं। जिसमें वह बुकिंग का काम करते हैं। भाई शीबू और मां गोवा स्थित मकान में बीते कई वर्षों से रह रही हैं। एसीपी अभिषेक पांडेय के मुताबिक सीएसजेएमयू की छत से कूद गई थी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। छात्रा की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

मानसिक तनाव से उबरने के उपाय
परीक्षा का तनाव, पारिवारिक अपेक्षाएं, और सामाजिक दबाव छात्रों को मानसिक रूप से प्रभावित कर सकते हैं। कई बार छात्रों को यह समझने में कठिनाई होती है कि समस्याओं का समाधान कैसे निकाला जाए। काउंसलिंग छात्रों को यह महसूस करने में मदद करती है कि वे अकेले नहीं हैं और उनकी समस्याओं का समाधान संभव है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this