16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यकर्नाटक के हावेरी में पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, दर्शन करके लौट...

कर्नाटक के हावेरी में पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, दर्शन करके लौट रहे 13 लोगों की मौत

Published on

बेंगलुरु/हावेरी:

कर्नाटक के हावेरी में ब्यादगी तालुक के गुंडेनहल्ली चौक पर शुक्रवार तड़के ट्रक से एक वैन के कथित तौर पर टकरा जाने से उसमें सवार दो बच्चों सहित 13 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार इस हादसे में मारे गए दोनों बच्चे चार और छह साल के थे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना तड़के करीब पौने चार बजे उस समय हुई जब वैन हावेरी जिले के ब्यादगी में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई।

11 लोगों की मौके पर मौत
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वैन में कुल 17 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि इनमें से 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य लोगों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि चार घायलों में से दो अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती हैं। हावेरी के पुलिस अधीक्षक अंशु कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित चिंचोली मायाक्का देवस्थान से शिवमोगा जिले में अपने गांव येमेहट्टी जा रहे थे। ट्रक राजमार्ग के किनारे खड़ा था। टेम्पो ट्रैवलर ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि शवों को शवगृह में ले जाया गया है और घायलों को हावेरी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को संदेह है कि बस चालक को नींद आ जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि इस टक्कर के कारण शव वैन के क्षतिग्रस्त हिस्सों में फंस गए और अग्निशमन विभाग एवं पुलिसकर्मियों को उन्हें निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान नागेश(50), विशालाक्षी (40), आदर्श (23), परशुराम (45), भाग्य (40), पुण्या (50), मनसा(24), रूपा (40), सुभद्रा बाई (65), मंजुला बाई (62) और मंजुला (50) के रूप में हुई है।

एक मृतक की पहचान नहीं
पुलिस ने बताया कि मृतकों में से एक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि नागेश, विशालाक्षी और अर्पिता (18) एक ही परिवार के थे। यह भी पता चला है कि नागेश वाहन चला रहा था। परिवार के एक सूत्र ने बताया कि नागेश ने एक नयी वैन (टैंपो ट्रैवलर) खरीदी थी और उसने अपने माता-पिता एवं रिश्तेदारों के साथ महाराष्ट्र में तुलजा भवानी, सवदत्ती में रेणुका येल्लम्मा और बेलगावी के चिंचोली में मरियम्मा के दर्शन करने की योजना बनाई थी। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा है कि आज हावेरी में हुए भीषण हादसे में मरने वालों के परिजनों को सरकार की ओर से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। मैं प्रार्थना करता हूं मृतकों की आत्मा को शांति मिले और ईश्वर उनके परिवारों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...