6.9 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यसपा सांसद रामजीलाल सुमन का काफिला रोकने वाले करणी सेना कार्यकर्ता को...

सपा सांसद रामजीलाल सुमन का काफिला रोकने वाले करणी सेना कार्यकर्ता को नहीं मिली जमानत, भेजा गया जेल

Published on

आगरा

समाजवादी पार्टी सांसद रामजीलाल सुमन का विरोध करने वाले करणी सेना के कार्यकर्ता को विवेक को जेल भेजा गया है। आरोप है कि उसने सपा सांसद की गाड़ी के सामने खड़े होकर नारेबाजी की थी। इस दौरान पुलिस के साथ उसकी झपड़ हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। शाम का उसे थाने से छोड़ दिया, लेकिन रात का फिर से उसे थाने लाया गया, उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई। एसीपी कोर्ट ने उसे जमानत नहीं दी। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

शुक्रवार शाम को सपा सांसद रामजीलाल सुमन खेरागढ़ में लाला अस्थाना और सुरेंद्र तोमर के घर शोक संवेदना प्रकट करने गए थे। रास्ते में लौटते समय करणी सेना के विवेक सिकरवार उनकी गाड़ी के सामने आ गए। इससे सपा सांसद के काफिले को रुकना पड़ा। विवेक ने खड़े होकर सांसद के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे लगातार नारेबाजी करते रहे। इस दौरान काफी देर तक सुमन का काफिला रुका रहा। पुलिस ने विवेक को अरेस्ट कर लिया था।

डीसीपी वेस्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई
खेरागढ़ थाना प्रभारी इंद्रजीत विवेक को हिरासत में लेकर थाने ले लाए। यहां कुछ देर तक उसे बैठाए रखा। थोड़ी देर बाद शाम को छोड़ दिया गया। डीसीपी वेस्ट अतुल शर्मा के आदेश पर विवेक सिकरवार को फिर से थाने लाया गया, उसके खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई। एसीपी न्यायालय से उसको जमानत नहीं मिलने पर जेल भेज दिया गया।

पहली बार गया कोई जेल
राणा सांगा पर विवादित बयान देने के बाद क्षत्रिय संगठन करणी सेना लगातार सपा सांसद रामजीलाल सुमन का विरोध कर रही है। 26 मार्च को करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने रामजीलाल सुमन के घर उपद्रव मचाया था। करणी सेना के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज हुईं। कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था, लेकिन रात में ही सबको छोड़ दिया गया।

इस पर विचार करना चाहिए
12 अप्रैल को गढ़ी रामी एत्मादपुर में तलवारें और अहसला लहराए। सपा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ के हिंसक टिप्पणी की गईं। 27 अप्रैल को बुलंदशहर जाते समय सुमन के काफिले पर टायर, काला तेल फेंका गया। सांसद और अन्य सपा कार्यकर्ताओं की जान जोखिम में आ गई थी। कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हमला करने वालों को पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन थाने से ही छोड़ दिया गया। अब करणी सेना के विवेक सिकरवार को जेल भेजा गया है।

Latest articles

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

रातीबड़ में 16 वर्षीय किशोरी ने नीम के पेड़ से लटककर दी जान

भोपाल रातीबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी झागरिया में शुक्रवार सुबह एक किशोरी द्वारा खुदकुशी...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...