13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यकेरल के RSS नेताओं को PFI से खतरा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई...

केरल के RSS नेताओं को PFI से खतरा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई सुरक्षा

Published on

नई दिल्ली,

पीएफआई से केरल के आरएसएस नेताओं को जान का खतरा था, एनआईए की रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इसकी जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय को दी है. सूचना के बाद केंद्र सरकार ने केरल के आरएसएस के 5 नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एनआईए और आईबी की रिपोर्ट के आधार पर केरल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 5 नेताओं को Y कैटेगरी की सुरक्षा दी है. उनकी सुरक्षा में अब पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडो तैनात होंगे.

दरअसल केरल में आरएसएस नेता PFI के निशाने पर हैं. केंद्रीय जांच एजेंसी ने ऐसी रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को दी थी. दरअसल 22 सितंबर को पीएफआई के सदस्य मोहम्मद बशीर पर रेड के दौरान एनआईए को आरएसएस नेताओं की लिस्ट मिली थी, जिसमें आरएसएस के 5 नेताओं को जान से मारने का उल्लेख था. इसी के चलते केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पांचों नेताओं को Y कैटेगरी की सुरक्षा दी है.

RSS नेताओं की सुरक्षा में होंगे 8 सुरक्षाकर्मी
सिक्योरिटी की येलो बुक के मुताबिक, गृह मंत्रालय की Y कैटेगरी की सुरक्षा में कुल 8 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं. इसमें जिस वीआईपी को सुरक्षा दी जाती है उसमें 5 आर्म्ड स्टैटिक गार्ड उसके घर पर लगाए जाते हैं. साथ ही तीन शिफ्ट में तीन पीएसओ सुरक्षा प्रदान करते हैं.

केंद्र ने PFI पर लगाया बैन
बीते 28 सितंबर को केंद्र सरकार ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और उसके 8 सहयोगी संगठनों को 5 साल के लिए बैन कर दिया. सरकार ने ये कदम PFI के ठिकानों पर एनआईए समेत तमाम जांच एजेंसियों की ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद उठाया था. एनआईए, ईडी और राज्यों की पुलिस और एटीएस ने देशभर में पीएफआई के ठिकानों पर 22 सितंबर और 27 सितंबर को छापेमारी की थी. इस दौरान करीब 350 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. जांच एजेंसियों को छापे के दौरान PFI के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले थे. इसके आधार पर गृह मंत्रालय ने PFI पर बैन लगाने का फैसला किया.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...