2.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यट्विन टावर्स के पास रहने वालों को केरलवासियों ने किया अलर्ट,दी ये...

ट्विन टावर्स के पास रहने वालों को केरलवासियों ने किया अलर्ट,दी ये सलाह

Published on

कोच्चि

केरल के मारडू नगर निकाय के कुछ निवासियों ने नोएडा में रविवार को सुपरटेक के जिन ट्विन टावरों को गिराया जाना है उसके पास रहने वाले लोगों को सचेत किया है। उन्होंने कहा है कि इमारतें ढहाए जाने से पहले ”वे अपनी इमारतों की सुरक्षा के लिए अधिकारियों से कानूनी आश्वासन ले लें।”मराडू नगर पालिका के निवासी 56 वर्षीय सुगुणन का कोच्चि स्थित दो मंजिला घर दो साल पहले क्षतिग्रस्त हो गया था जब पास में एक ऊंची अवैध इमारत को ढहाया गया था, तब से वह मुआवजे के लिए इस विभाग से उस विभाग भटक रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अल्फा सिरीन ट्विन अपार्टमेंट को ढहाए जाने के कारण उनके घर की छत पर दरारें आ गई थीं, जिससे उन्हें तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ। सुगुणन पेशे से प्लंबर हैं और उन्होंने कहा कि मुआवजे के लिए उनकी उम्मीद अब टूट रही है क्योंकि अधिकारी उन्हें लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि उनके पड़ोसी अजित का घर भी क्षतिग्रस्त हो गया था और चार लाख रुपये मुआवजे का इंतजार करते हुए उसकी कोविड से मौत हो गई।

नोएडा स्थित करीब सौ मीटर ऊंचे एपेक्स एंड सियान टावर रविवार दोपहर को गिराए जाने हैं और नगर निकाय प्रशासन प्रभावित लोगों को मुआवजा दिलाने का प्रयास कर रहा है।त्रिपुनितुरा के विधायक के. बाबू ने कहा कि मारडू में कुछ लोग अब भी आंदोलन कर रहे हैं कि इमारत ढहाए जाने से उनके घरों को हुई क्षति के लिए मुआवजा दिया जाए। उन्हें सरकार या संबंधित अधिकारियों से अभी तक कोई आश्वासन नहीं मिला है। मारडू नगर पालिका के अध्यक्ष अशनपरम्बिल ने कहा कि लगभग 10 परिवार ऐसे हैं, जिन्हें मुआवजा नहीं मिला, जबकि इमारत ढहाए जाने से पहले उनके घरों का बीमा किया गया था।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...