20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यखरगे जी को भी गंगा में डुबकी लगानी ही पड़ेगी... CM योगी...

खरगे जी को भी गंगा में डुबकी लगानी ही पड़ेगी… CM योगी ने कांग्रेस अध्यक्ष से निजामों वाली सीक्रेट बात पूछ ली

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ से महाकुंभ बयान पर पलटवार किया है। योगी ने खड़गे के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है कि गंगा में डुबकी लगा लेने से गरीबी दूर नहीं होगी। सीएम ने कहा है कि एक दिन उन्हें भी गंगा में डुबकी लगानी ही होगी।

सीएम योगी ने एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत में कहा, ‘नेता हैं और कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं। देर-सवेर उनको भी डुबकी लगाने के लिए आना ही पड़ेगा। अब वो खीझ मिटाने के लिए कुछ तो बोलेंगे ना। जब उम्र बढ़ती है तो व्यक्ति सच के करीब आता जाता है। उनको इस सच को भी उजागर करना चाहिए कि उनके परिवार के साथ देश की आजादी के तत्काल बाद हैदराबाद के निजाम के रजाकारों ने क्या व्यवहार किया था।’

उन्होंने खरगे पर निशाना साधते हुए कहा,’हैदराबाद के निजाम और उसके रजाकार कौन थे, इस सच्चाई को जिस दिन वह स्वीकार करके जनता जनार्दन के सामने बोलेंगे। खड़गे जी उस दिन संभल की सच्चाई को भी स्वीकार कर लेंगे। जब अपने परिवार के साथ हुई घटना को राजनीतिक स्वार्थ के नाते डाल्यूट करना चाहते हों तो उनसे संभल की सच्चाई या प्रयागराज के तथ्यों पर चर्चा करूं, तो यह मैं अपने साथ ही अन्याय करूंगा।’

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मध्य प्रदेश के महू में ‘संविधान रैली’ को संबोधित किया। उन्होंने महाकुंभ में अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के डुबकी लगाने पर हमला बोला। खरगे ने कहा कि गंगा में डुबकी लगाने के गरीबी दूर नहीं होगी। हालांकि उन्होंने फिर अपने बयान के लिए माफी भी मांगी।

खरगे ने कहा कि अरे भाई, गंगा में डुबकी लेने से गरीबी दूर होती है क्या? क्या इससे आपको पेट भरने के लिए खाना मिलता है? हालांकि फिर खरगे ने बात को संभालते हुए कहा कि मैं किसी की आस्था पर चोट नहीं लगाना चाहता हूं, अगर किसी को दुख हुआ है तो मैं माफी चाहता हूं। अगर धर्म के नाम पर किसी समाज में गरीबों का शोषण होगा, तो हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...