3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यकिरन रिजीजू ने किया ममता बनर्जी को फोन, दीदी ने करा दी...

किरन रिजीजू ने किया ममता बनर्जी को फोन, दीदी ने करा दी अभिषेक बनर्जी की सांसद प्रतिनिधिमंडल में एंट्री

Published on

कोलकाता

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सदस्य अभिषेक बनर्जी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष रखने के लिए अलग-अलग देशों का दौरा करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में पार्टी की तरफ से शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह फैसला संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू की ओर से तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फोन करने के बाद किया गया। तृणमूल कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने महासचिव अभिषेक बनर्जी को आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक संपर्क अभियान पर जाने वाले भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करने के लिए नामित किया है।

रीजीजू ने ममता को मनाने के लिए फोन किया
तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया को आतंकवाद के बढ़ते खतरे का मुकाबला करने के लिए एकजुट होना चाहिए, अभिषेक बनर्जी का प्रतिनिधिमंडल में शामिल होना दृढ़ विश्वास और स्पष्टता दोनों को प्रतिबिंबित करता है। उनकी उपस्थिति न केवल आतंक के खिलाफ बंगाल के दृढ़ रुख को दर्शाएगी, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की सामूहिक आवाज को भी मजबूत करेगी। सूत्रों के अनुसार, रीजीजू ने ममता बनर्जी को मनाने के लिए फोन किया और सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों में एक प्रतिनिधि उनकी पार्टी से भेजने के लिए उनकी राय मांगी। इसके बाद अभिषेक बनर्जी को प्रतिनिधिमंडल के लिए नामित किया गया।

यूसुफ पठान ने जाने से किया इनकार
इससे पहले केंद्र ने तृणमूल सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को उन सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से एक के सदस्य के रूप में नामित किया था, जो अलग-अलग देशों में दौरा करने वाले हैं। हालांकि यूसुफ पठान ने बाद में इस प्रतिनिधिमंडल से बाहर होने का फैसला किया। ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी दोनों ने सोमवार को कहा था कि केंद्र सरकार को यह तय नहीं करना चाहिए कि पार्टी सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के लिए किसे नामित करेगी।

सात प्रतिनिधिमंडलों की घोषणा की
केंद्र ने शनिवार को सात प्रतिनिधिमंडलों की घोषणा की। इनमें अलग-अलग दलों के 50 से अधिक नेता, सांसद और पूर्व मंत्री शामिल होंगे और जो पार्टी लाइन से हटकर दुनिया के कई देशों की राजधानियों की यात्रा करेंगे और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पृष्ठभूमि में आतंकवाद से निपटने के भारत के संकल्प को वहां के नेताओं के सामने रखेंगे।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...